1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक भी भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली डेल स्टेन की वर्ल्ड बेस्ट टीम में जगह

एक भी भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली डेल स्टेन की वर्ल्ड बेस्ट टीम में जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 29, 2020 07:56 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 07:56 pm IST

 स्टेन की वर्ल्ड बेस्ट प्लेइंग इलेवन में कुमार संगाकारा और ब्रेट ली के रूप में केवल दो विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हैं।

Dake Steyn- India TV Hindi
Dake Steyn Image Source : GETTY IMAGES

जोहान्सबर्ग| साउथ अफ्रीका के खूंखार तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने वर्ल्ड क्रिकेट के खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी सबसे बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। जिसमें हैरानी की बात ये है कि इसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। स्टेन की वर्ल्ड बेस्ट प्लेइंग इलेवन में कुमार संगाकारा और ब्रेट ली के रूप में केवल दो विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हैं। गौरतलब है कि स्टेन ने उन खिलाड़ियों के बीच से टीम चुनी है, जिनके साथ वह खेले हैं या फिर जिनके खिलाफ वह खेले हैं। स्टेन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

इसमें दिलचस्प बात यह है कि उनकी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन टीम में उनके 'स्कूल बॉलिंग पार्टनर', 'बेस्ट फ्रेंड' और उनके 'क्लब कप्तान' शामिल हैं। उन्होंने अपने देश के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को बतौर सलामी बल्लेबाज चुना है। इसके अलावा महान आलराउंडर जैक्स कॉलिस को चौथे नंबर पर और महान फील्डर जोंटी रोड्स को पांचवें नंबर के लिए चुना है।

ये भी पढ़ें : वर्ल्ड क्रिकेट में इन दो बल्लेबाजों के कायल है शुभमन गिल, बताया नाम

वहीं, मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टीम के सीमित ओवरों के कप्तान क्विंटन डी कॉक को छठे नंबर के लिए चुना है। गेंदबाजी में ब्रेट ली, पॉल हैरिस और एलन डोनाल्ड को शामिल किया है। अनुभवी तेज गेंदबाज स्टेन ने साथ ही अपने ही टीम साथी और दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक अब्राहम डिविलयर्स को भी नहीं चुना है, जिनके साथ वह काफी मैच खेल चुके हैं।

स्टेन की बेस्ट प्लेइंग इलेवन : कुमार संगाकारा, ग्रीम स्मिथ, डेव हैकेन, जैक्स कॉलिस, जोंटी रोड्स, क्विंटन डी कॉक, ब्रेट बरगियाची, पीटर लोम्बार्ड, ब्रेट ली, पॉल हैरिस, और एलन डोनाल्ड।

ये भी पढ़ें : माइक हसी ने किया अपनी 'सर्वश्रेष्ठ विरोधी टेस्ट एकादश' का ऐलान, सचिन समेत 3 भारतीयों को मिली जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल