1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना के कहर को देखते हुए आर अश्विन ने बदला अपना ट्विटर अकाउंट का नाम

कोरोना के कहर को देखते हुए आर अश्विन ने बदला अपना ट्विटर अकाउंट का नाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2020 11:13 am IST,  Updated : Mar 24, 2020 04:10 pm IST

भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने कोरोना वायरस से देश में जाकरूकता फैलाने के लिए अपने ट्विट अकाउंट का नाम 'लेट्स स्टे इनडोर इंडिया' रखा है।

R Ashwin changed name of his twitter account in view of Corona's havoc- India TV Hindi
R Ashwin changed name of his twitter account in view of Corona's havoc Image Source : AP

कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए हाल ही में भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने लोगों को आगाह किया था कि अगले दो हफ्ते अहम रहने वाले हैं। अब भारतीय नागरिकों के बीच घर में रहने की जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने एक और नया कदम उठाया है। इस बार अश्विन ने अपने ट्विट अकाउंट का नाम ही बदल दिया है। जी हां, अश्विन ने अब अपने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलाकर 'लेट्स स्टे इनडोर इंडिया' रख लिया है।

इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने देश के लोगों को आगह करते हुए कहा कि अगर कोरोनावायरस यहां से और फैलता है तो देश में भयंकर स्थिति आ जाएगी क्योंकि देश की जनसंख्या काफी है और कई हिस्सों में जानकारी का आभाव है। अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सभी तरह की जानकारी देख रहा हूं (विश्वासपात्र भी और घबराहट बढ़ाने वाली भी)। एक चीज निश्चित लगती है। अगले दो सप्ताह काफी अहम होने वाले हैं। भारत के हर शहर के लिए अगले दो सप्ताह खाली होने चाहिए क्योंकि अगर यह बीमारी फैलती है तो अफरा-तफरी मच जाएगी।"

उन्होंने लिखा, "हमें यह बात याद रखनी चाहिए कि हमारी जनसंख्या काफी ज्यादा और बड़े हिस्से के पास जानकारी भी मौजूद नहीं है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल