1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शोएब अख्तर ने की सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने की मांग, कही ये बड़ी बात

शोएब अख्तर ने की सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने की मांग, कही ये बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 24, 2019 03:37 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 03:37 pm IST

सरफराज को कप्तानी देने का कोई मतलब नहीं है। पाकिस्तान को चाहिए कि वो सरफराज का इस्तेमाल एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर करे।

सरफराज अहमद- India TV Hindi
सरफराज अहमद Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर जिन्हें हम रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से भी जानते हैं, हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान को मौजूदा कप्तान सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने हैरिस सोहेल को वनेड और टी20 और बाबर आजम को टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी सौंपने की भी बात कही है।

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा है “सरफराज को कप्तानी देने का कोई मतलब नहीं है। पाकिस्तान को चाहिए कि वो सरफराज का इस्तेमाल एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर करे। बाबर को मैं शुभकामनाएं देना चाहूंगा। उन्होंने हाल के दिनों में काफी रन बनाए हैं।” 

शोएब इससे पहले भी कई बार सरफराज अहमद की आलोचना कर चुके हैं। वर्ल्ड कप के दौरान जब पाकिस्तान की टीम अपने पहले ही मैच में वेस्टइंडीज के सामने 105 रनों पर ढेर हो गई थी तब शोएब ने सरफारज को मोटा कहा था। शोएब ने उस दौरान अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था “सरफराज जब टॉस के लिए आया तो उसका पेट निकला हुआ दिख रहा था। उसका मुंह भी काफी मोटा है। वह पाकिस्तान के इतिहास का सबसे अनफिट कप्तान है। विकेटकीपिंग करते समय सरफराज हिल भी नहीं सकता। शोएब मलिक को नहीं खिलाया गया। दो-तीन मैच बाद उसे टीम में लाएंगे।”

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल