1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या हुआ जब 10 रन पर ढेर हो गई पूरी टीम, जिसमें 6 रन वाइड के थे

क्या हुआ जब 10 रन पर ढेर हो गई पूरी टीम, जिसमें 6 रन वाइड के थे

 Reported By: IANS
 Published : Feb 06, 2019 07:24 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 07:24 pm IST

साउथ आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम घरेलू चैम्पियनशिप के एक मुकाबले में केवल 10 रन पर सिमट गई। इन 10 रनों में छह रन तो केवल वाइड के ही थे जबकि चार रन एक खिलाड़ी के बल्ले से निकले। बाकी का योगदान शून्य रहा।

Team All Out On 10 Runs- India TV Hindi
Team All Out On 10 Runs Image Source : GETTY IMAGES

ऐलिस स्प्रिंग्स। साउथ आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम घरेलू चैम्पियनशिप के एक मुकाबले में केवल 10 रन पर सिमट गई। इन 10 रनों में छह रन तो केवल वाइड के ही थे जबकि चार रन एक खिलाड़ी के बल्ले से निकले। बाकी का योगदान शून्य रहा।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, यह रिकॉर्ड नेशनल इंडीजिनियस क्रिकेट चैम्पियनशिप (महिला डिवीजन) के एक मुकाबले में बुधवार को देखने को मिला। 

न्यू साउथ वेल्स की टीम ने चैम्पियनशिप के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ ऑस्ट्रेलिया की टीम को मात्र 10 रन पर ऑलआउट कर दिया। 

मैच में एक ही खिलाड़ी थीं, जिनके बल्ले से चार रन निकले और बाकी के छह रन तो वाइड के रूप में आए। साउथ ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फेबी मांसेल ने 33 गेंदों का सामना किया और चार रन बनाए। 

न्यू साउथ वेल्स की गेंदबाज रोक्साने वान वीन ने दो ओवर की गेंदबाजी में एक मेडन रखा और केवल एक ही रन दिए। उन्होंने अपने इस स्पेल में पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा नोआमी वुडस दो गेंदों पर दो विकेट हासिल किए। 

न्यू साउथ वेल्स टीम भी 11 रनों के लक्ष्य आगे लड़खड़ाने लगी लेकिन उसने 2.5 ओवर में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। साउथ ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं न्यू साउथ वेल्स का यह पहला मुकाबला था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल