1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना ही आपको कर सकता है प्रेरित : हार्दिक पांड्या

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना ही आपको कर सकता है प्रेरित : हार्दिक पांड्या

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 02, 2020 07:15 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 07:15 pm IST

हार्दिक पंड्या की शानदार पारी और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 13 रनों से हरा दिया। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना ही आपको कर सकता है प्रेरित : हार्दिक पांड्या Image Source : TWITTER/HARDIK PANDYA

हार्दिक पंड्या की शानदार पारी और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 13 रनों से हरा दिया। हालांकि इस जीत के बावजूद भारत को सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले दोनों वनडे मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किए। पांड्या को उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया।

सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में भारत ने पंड्या ने 76 गेंद में 92 और जडेजा की 50 गेंद में 66 रन की नाबाद पारियों की मदद से पांच विकेट पर 302 रन बनाये। कप्तान विराट कोहली ने 63 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम टीम 49.3 ओवर में 289 रन ही बना सकी।

टी20 विश्वकप अगले साल 2021 में भारत में होगा या नहीं, अभी भी लटकी तलवार

मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ खेलना ही आपको प्रेरित कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह शानदार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते समय आपको सतर्क रहना होता है। मुझे लगता है कि जब आप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हो तो आपको अतिरिक्त बेहतर करना होता है और आप इस तरह की चुनौती का सामना करना चाहते हो।’’ 

IND vs AUS : तीसरे वनडे मैच में इस कारण टीम से बाहर हैं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क

गौरतलब है कि भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन T20I मैच खेलेगी जो शुक्रवार से शुरू होंगे। इसके बाद 17 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जायेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल