IND vs BAN 2nd Test Day 5: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट मैच में 7 विकेट से मात देने के साथ इस टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले के 5वें दिन के खेल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश टीम की दूसरी पारी को 146 रनों के स्कोर पर समेट दिया, जिसके बाद उन्हें इस मैच को जीतने के लिए चौथी पारी में 95 रनों का टारगेट मिला था। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की तरफ से शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल के बल्ले से बेहतरीन 51 रनों की पारी देखने को मिली।