Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एमएस धोनी बन जाएंगे नंबर वन, बस इतने ही रन तो और बनाने हैं

एमएस धोनी बन जाएंगे नंबर वन, बस इतने ही रन तो और बनाने हैं

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 19, 2025 04:55 pm IST, Updated : Mar 19, 2025 04:55 pm IST

आईपीएल 2025 में एक बार फिर से सीएसके पर सभी की नजर रहने वाली है। इस बीच एमएस धोनी अपने साथी सुरेश रैना को पीछे कर नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा कर सकते हैं।

ms dhoni- India TV Hindi
Image Source : PTI एमएस धोनी

आईपीएल का रोमांच एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। इस बार 22 मार्च से ही आईपीएल शुरू हो जाएगा, जो 25 मई तक चलेगा। इस दौरान जमकर नए नए कीर्तिमान बनाने और पुराने ध्वस्त होंगे। इस बीच एक बार फिर से सीएसके पर नजर रहने वाली है, जो अब तक 5 बार इस खिताब को जीत चुकी है। क्या एक बार फिर से ये टीम चैंपियन बनेगी, ये तो बाद में पता चलेगा, लेकिन इतना जरूर है कि इस बार के आईपीएल में एमएस धोनी नंबर वन बन जाएंगे। 

सुरेश रैना ने बनाए हैं आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स यानी सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना हैं। भले ही सुरेश रैना ने साल 2021 के बाद से अब तक आईपीएल ना खेला हो, लेकिन इसके बाद भी अभी तक उन्हें कोई बल्लेबाज पीछे नहीं छोड़ पाया है। सुरेश रैना ने सीएसके लिए 175 मैच खेलकर ही 4687 रन बना दिए थे। इसमें उनके नाम एक शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। अब एमएस धोनी उनके काफी करीब पहुंच चुके हैं। 

एमएस धोनी दूसरे नंबर पर

एमएस धोनी अब तक सीएसके के लिए 234 मैच खेलकर 4669 रन बना चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम कोई शतक तो नहीं है, लेकिन वे 22 अर्धशतक लगा चुके हैं। यानी आईपीएल में सीएसके लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए एमएस धोनी को यहां से 19 रन और चाहिए। जो हो सकता है कि वे पहले ही मैच में बना दें। 

इन दो के अलावा कोई नहीं बना पाया है तीन हजार से ज्यादा रन

मजेदार बात ये भी है कि सीएसके भले ही कितनी भी बड़ी टीम हो, लेकिन सुरेश रैना और एमएस धोनी के अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज चार हजार की बात तो दूर की है, तीन हजार रन भी नहीं बना पाया है। ये अपने आप में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन सच्चाई यही है। अब इस साल जब आईपीएल शुरू होगा और सीएसके की टीम मैदान पर उतरेगी तो देखना होगा कि टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है और साथ ही एमएस धोनी इस बार क्या कमाल दिखाते हैं। 

यह भी पढ़ें 

आईपीएल में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सीएसके ​के खिलाफ सबसे ज्यादा रन, क्या रोहित शर्मा कर पाएंगे 1000 क्लब में एंट्री

IPL 2025: एमएस धोनी ने अपने इस शॉट से दे दिया गेंदबाजों को अल्टीमेटम, VIDEO देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement