1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया था फिल्मी डेब्यू अब मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा है यह खिलाड़ी

सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया था फिल्मी डेब्यू अब मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा है यह खिलाड़ी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 19, 2020 06:15 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 06:15 pm IST

साल 2013 में 'आई काय पो चे' नजर आए दिग्विजय देशमुख आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।

Mumbai indians, Digvijay Deshmukh, Indian Premier League, sushant singh rajput, Sports, cricket - India TV Hindi
Digvijay Deshmukh Image Source : IPL2020.COM/TWITTER

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में कई भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें उनके बेस प्राइज पर खरीदा गया था लेकिन उन्होंने उन खिलाड़ियों से भी बेहतर कर के दिखाया जिन्हें फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों की रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो अब भी मौके की तलाश में है।

ऐसा ही एक क्रिकेट है दिग्विजय देशमुख, यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खेमे में हैं और रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या किरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे हैं। दिग्विजय को मुंबई ने 20 लाख के बेस प्राइज पर अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन उन्हें अबतक खेलने का मौका नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2020 : केएल राहुल ने जीता फैंस का दिल, थाला कहे जाने के बाद दिया यह खूबसूरत जवाब

 

हालांकि बहुत लोगों को यह जानकारी नहीं है कि 22 साल के दिग्विजय देशमुख एक बॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुके हैं। साल 2013 में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत अभिनित फिल्म 'काय पो चे' में अली हाशमी किरदार के रूप में दिग्विजय नजर आ चुके हैं। दिग्विजय इस फिल्म में 14 साल के एक बच्चे का किरदार निभाया था।

यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' पर अधारित थी और यह बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म के सभी किरदार को काफी सराहा गया था।

हालांकि फिल्मी सफर को छोड़कर दिग्विजय ने क्रिकेट में अपना ध्यान लगाया और महाराष्ट्र के लिए घेरलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बदौलत उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा।

यह भी पढ़ें- MI vs KXIP : इस वजह से सुपर ओवर से पहले गुस्सा हो गए थे क्रिस गेल, खुद कही ये बात!

आपको बता दें कि दिग्विजय दाएं हाथ के मिडियम फास्ट बॉलर हैं। वह महाराष्ट्र के लिए एक फर्स्ट क्लास और 7 टी-20 मैच खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास में दिग्विजय के नाम 6 विकेट दर्ज है जबिक टी-20 में उन्होंने कुल 9 विकेट लिए हैं।

आईपीएल में 2020 में मुंबई की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। ऐसे में इस सीजन में दिग्विजय को प्लेइंग इलेवन में शायद जगह ना मिले लेकिन इसके बावजूद मुंबई के ड्रेसिंग रूम में मौजूद दिग्गज खिलाड़ियों से उन्हें बहुत कुछ सीखने को जरूर मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल