1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Live streaming, IPL 2022 MI vs DC : जानें कब, कहां और कैसे देखें मुंबई और दिल्ली के बीच का मैच

Live streaming, IPL 2022 MI vs DC : जानें कब, कहां और कैसे देखें मुंबई और दिल्ली के बीच का मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 26, 2022 05:17 pm IST,  Updated : Mar 26, 2022 05:17 pm IST

दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक दूसरे के साथ भिड़ेगी। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना आगाज करें।

IPL 2022, Live streaming, MI vs DC, MI vs DC Live streaming, MI vs DC Live match, cricket, Sports, I- India TV Hindi
Mumbai indians vs Delhi  Image Source : IPLT20/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। सीजन-15 के डबल हेडर का यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक दूसरे के साथ भिड़ेगी। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना आगाज करें।

वहीं दोनों टीमें के बीच आईपीएल में हुए अबतक के मुकाबलों पर नजर डालें तो कुल 30 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 16 मैचों में मुंबई की टीम ने बाजी मारी है जबकि 14 मुकाबलों में दिल्ली ने जीत दर्ज की। इसके अलावा पिछले पांच मैचों में दोनों टीमों के भिड़ंत को देखें तो दिल्ली ने दो में जीत हासिल की है जबकि मुंबई ने 3 मैचों में दिल्ली को हराया है। पिछले सीजन में दोनों टीमें दो बार एक दूसरे से टकराई है जिसमें दिल्ली की टीम हावी रही है और दोनों में जीत की हासिल की।

ऐसे में आइए जानते हैं दोनों के बीच खेले जाने वाले सीजन-15 के पहले मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां-

कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का मुकाबला ?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का दूसरा मैच 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का मैच ?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगी, जबकि 3 बजे टॉस किया जाएगा।

कहां देख सकते हैं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

कहां देख देख सकते हैं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग ?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और, Airtel TV देखा जा सकता है।

इसके अलावा आईपीएल 2022 के सभी मैचों से जुड़ी अहम जानकारी आपको इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल