1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL पर मंडराया मैच फिक्सिंग के बादल, सीबीआई ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

IPL पर मंडराया मैच फिक्सिंग के बादल, सीबीआई ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 14, 2022 04:30 pm IST,  Updated : May 14, 2022 05:14 pm IST

पाकिस्तान से मिली इनपुट के आधार पर आईपीएल के 15वें सीजन में सट्टेबाजों ने मैच के परिणाम को प्रभावित किया है।

Match-fixing, IPL, IPL 2022, cricket, cricket matches, Sports, CBI, मैच फिक्सिंग, सट्टेबाज, सट्टेबाज- India TV Hindi
आईपीएल मैच से पहले खाली स्टेडियम Image Source : IPLT20.COM/BCCI

जांच एजेंसी सीबीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग में सट्टेबाजी को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यह गिरफ्तारी साल 2019 में हुए आईपीएल मैच में फिक्सिंग को लेकर की है। पाकिस्तान से मिली इनपुट के आधार पर जांच एजेंसी ने दो लोगों को हैदराबाद जबकि एक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर आरोप है कि आईपीएल 2022 में फिक्सिंग के माध्यम से मैच के नतीजों को प्रभावित किया था।

सीबीआई ने दिल्ली के रोहिणी में रहने वाले दिलीप कुमार और हैदराबाद के गुरराम वासु और गुरराम सतीश को अपनी प्राथमिकता में आरोपी के रूप में नामित किया है। अधिकारियों ने कहा कि मैच फिक्सिंग का यह सरगना साल 2013 से एक्टिव है।

सीबीआई के मुताबिक सट्टेबाजों ने फिक्सिंग करने के लिए कई फर्जी आईडी और केवाईसी के जरिये बैंक अंकाउट भी खोले और अंदेशा लगाया जा रहा है कि विदेशों में बैठे लोग बैटिंग रैकेट का जरिये हवाला ट्रांसजेक्शन भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल