1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पारुपल्ली कश्यप और प्रणॉय समेत चार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए

पारुपल्ली कश्यप और प्रणॉय समेत चार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए

 Reported By: IANS
 Published : Dec 06, 2020 01:13 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 01:13 pm IST

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सूत्रों के मुताबिक कश्यप, प्रणॉय और चौपड़ा ने हाल ही में 25 नवंबर को हैदराबाद में गुरुसाई दत्त की शादी में हिस्सा लिया था।  

Four Indian badminton players including Parupalli Kashyap and Prannoy were found Covid-19 positive- India TV Hindi
Four Indian badminton players including Parupalli Kashyap and Prannoy were found Covid-19 positive Image Source : GETTY

नई दिल्ली। पारुपल्ली कश्यप, एचएस. प्रणॉय और आरएमवी गुरसाईदत्त सहित कुल चार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इन तीनों के अलावा चौथे खिलाड़ी युगल मुकाबलों के विशेषज्ञ प्रणव जैरी चोपड़ा हैं।

ये भी पढ़ें - सरफराज अहमद की पाकिस्तनी टीम में हुई वापसी, इस सीरीज में मिल सकता है खेलने का मौका

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सूत्रों के मुताबिक कश्यप, प्रणॉय और चौपड़ा ने हाल ही में 25 नवंबर को हैदराबाद में गुरुसाई दत्त की शादी में हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़ें - पीएसजी की जीत में एमबापे का टीम की ओर से 100वां गोल, रचा इतिहास

इन लोगों ने पुलेला गोपीचंद अकादमी में जारी राष्ट्रीय शिविर में पहुंचने पर अपना टेस्ट कराया जहां इनका परिणाम पॉजिटिव आया है। सायना नेहवाल का टेस्ट हालांकि निगेटिव आया है।

ये भी पढ़ें - NZ vs WI : पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज पर दर्ज की पारी और 134 रनों से धमाकेदार जीत

खिलाड़ियों में बीमारी के किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। यह सभी अभी इस समय आइसोलेशन में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल