1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल 19 को किसान रैली को संबोधित करेंगे

राहुल 19 को किसान रैली को संबोधित करेंगे

 Written By: IANS
 Published : Apr 06, 2015 07:32 pm IST,  Updated : Apr 06, 2015 07:37 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तकरीबन दो माह से छुट्टी पर हैं। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को हालांकि बताया कि वे 19 अप्रैल को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली पार्टी की किसान रैली

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तकरीबन दो माह से छुट्टी पर हैं। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को हालांकि बताया कि वे 19 अप्रैल को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली पार्टी की किसान रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि रैली में पूरे देश से लाखों किसान शामिल होंगे। इसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत पार्टी के कई नेता संबोधित करेंगे।

उन्होंने राहुल गांधी के रैली में संबोधन की बात तब बताई जब मीडिया ने उनसे पूछा कि राहुल गांधी छुट्टियों से वापस कब आ रहे हैं।

मीडिया कर्मियों के इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "राहुल जी भी इस रैली को संबोधित करेंगे।"

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 23 फरवरी से शुरू हुए संसद के बजट सत्र के समय से ही छुट्टियों पर हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत