1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जर्मनी के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत को मिली 5-0 से करारी हार

जर्मनी के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत को मिली 5-0 से करारी हार

 Edited By: IANS
 Published : Feb 28, 2021 08:45 am IST,  Updated : Feb 28, 2021 08:45 am IST

चौथे और अंतिम मेजबान टीम गोल नहीं कर सकी और उसने 5-0 की शानदार जीत अपने नाम कर ली।

India, Germany, sports, Hockey, Hockey India - India TV Hindi
India vs Germany Image Source : TWITTER/ HOCKEY INDIA

वर्ल्ड नंबर-3 जर्मनी ने चार मैचों की सीरीज के पहले मैच में शनिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को 5-0 से करारी शिकस्त दी। मेजबान जर्मनी ने पहले क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त बना ली। टीम के लिए ये गोल पिया मर्टेस ने 10वें और 14वें मिनट में किया।

मेजबान टीम ने इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी दो और गोल करके स्कोर 4-0 तक पहुंचा दिया। इसके बार उसके लिए ये गोल लीना मिशेल ने 20वें और पॉलिन हेंज ने 28वें मिनट में दागे। 

यह भी पढ़ें- ISL- 7 : ओडिशा ने ईस्ट बंगाल को 6-5 से हराकर जीत के साथ खत्म किया सीजन

जर्मनी ने इसके बाद तीसरे क्वार्टर में 41वें मिनट में लिसा अल्टेनबर्ग के गोल की मदद से 5-0 की विशाल बढ़त बना ली।

चौथे और अंतिम मेजबान टीम गोल नहीं कर सकी और उसने 5-0 की शानदार जीत अपने नाम कर ली। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल