1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. 5.5 इंच स्क्रीन वाले 5 स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 10,000 रुपये से भी कम

5.5 इंच स्क्रीन वाले 5 स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 10,000 रुपये से भी कम

 Written By: Manoj Sharma
 Published : Oct 30, 2015 01:18 pm IST,  Updated : Dec 07, 2015 11:17 am IST

आजकल बड़ी स्क्रीन वाले मोबाइल फोन की बहुत मांग है। खासतौर से यंग जेनेरेशन बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन को बेहद पसंद करती है, क्योंकि डिस्पले बड़ा होने पर मोबाइल फोन से वीडियो या फिल्में देखने,

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सएल2 ए109

भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स के कैनवस एक्सएल2 ए109 में 5.5-इंच क्यूएचडी आईपीएस पैनल वाली टचस्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 960 x 540 पिक्सल है। हैंडसेट का मुख्य कैमरा 5 मैगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट कैमरा मात्र 0.3 मैगापिक्सल का है। कैमरे और स्क्रीन रेज़ोल्यूशन के मामले में यह फोन हमारी सूची में दिए बाकी 4 फोन्स के सामने कहीं नहीं ठहरता, हालांकि इसकी कीमत भी बाकी हैंडसेट्स से काफी कम है। एंड्रॉइड वी4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले ड्यूल सिम (दोनों जीएसएम) वाले इस डिवाइस में 1.2 गीगाहर्टज़ का क्वाडकोर प्रोसेसर लगा है, रैम 1 जीबी है और इंटरनल मेमोरी 4 जीबी की है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में लगी 2500 एमएएच की बैटरी फोन को 8 घंटे 30 मिनट का टॉक-टाइम और स्टैंडबाय पर 255 घंटे का समय देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक