Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आया Personal Chat Lock का फीचर, अब पूरा ऐप लॉक करने की नहीं होगी जरूरत

WhatsApp में आया Personal Chat Lock का फीचर, अब पूरा ऐप लॉक करने की नहीं होगी जरूरत

Written By: Gaurav Tiwari Published : Apr 27, 2023 02:48 pm IST, Updated : Apr 27, 2023 02:48 pm IST

अभी कुछ ही दिन पहले व्हॉट्सऐप ने यूजर्स को एक नंबर से 4 डिवाइस में लॉगिन करने का ऑप्शन दिया था और अब यूजर्स को चैट लॉक फीचर भी मिल गया है। हालांकि अभी यह सभी यूजर्स के लिए नहीं है। कंपनी अभी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है और कुछ सेलेक्टेड बीटा यूजर्स को इसको रोलआउट किया गया है।

WhatsApp chat lock, WhatsApp, WhatsApp update, WhatsApp features, WhatsApp beta, tech news,- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो इस फीचर के आने के बाद बार बार व्हाट्सऐप लॉक करने की टेंशन पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

What is WhatsApp Lock Chat Feature: व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट किया है। कंपनी का यह नया फीचर प्राइवेसी को और अधिक सिक्योरिटी देगा। व्हाट्सऐप पिछले कुछ दिनों से अपने प्लेटफॉर्म में सुरक्षा और प्राइवेसी पर ज्यादा ध्यान दे रहा है और लगातार इससे रिलेटेट अपडेट रिलीज कर रहा है। अब व्हाट्सऐप की तरफ से प्राइवेसी को और अधिक सिक्योर करने के लिए चैट लॉक फीचर रिलीज किया गया है। 

अभी कुछ ही दिन पहले व्हॉट्सऐप ने यूजर्स को एक नंबर से 4 डिवाइस में लॉगिन करने का ऑप्शन दिया था और अब यूजर्स को चैट लॉक फीचर भी मिल गया है। हालांकि अभी यह सभी यूजर्स के लिए नहीं है। कंपनी अभी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है और कुछ सेलेक्टेड बीटा यूजर्स को इसको रोलआउट किया गया है। 

बीटा यूजर्स को रोलआउट किया गया फीचर

व्हाट्सऐप के अपडेट और अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाले वाबेटाइंफो के मुताबिक कुछ बीटा यूजर्स को व्हाट्सऐप का चैट लॉक फीचर दिया गया है। इस फीचर का यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा यह मिलेगा कि अब पूरे व्हाट्सऐप को लॉक नहीं करना पड़ेगा, बल्कि अब कुछ इंडिविजुअल चैट को भी लॉक किया जा सकता है। 

डाउनलोड फोटो भी नहीं दिखेंगी

इतना ही नहीं अगर आप किसी की चैट को लॉक करते हैं तो उस चैट में आने वाली फोटोज, वीडियोज डाउनलोड होने के बावजूद भी गैलरी में नहीं दिखेंगे। वाबेटाइंफो के मुताबिक नया चैट लॉक फीचर यूजर्स को चैट इंफो सेक्शन में मिलेगा।

यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन में भी पता कर सकते हैं कौन सी बर्थ है खाली, नहीं देने पड़ेंगे एक्स्ट्रा पैसे, जानें ये ट्रिक

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement