असम के डिब्रूगढ़ में बने एक नए हाइवे के बीचों बीच पीएम मोदी हरक्यूलिस विमान से लैंड किए हैं। हाइवे के ऊपर ही भारतीय वायु सेना के विमान अपना पराक्रम दिखाते हुए नजर आए।
असम में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसके तहत मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा के भाई सुशांत विश्व शर्मा को CID (महिला एवं बाल अपराध) का SSP बनाया गया है। कई जिलों में DSP और SSP स्तर पर तबादले किए गए, जिससे चुनाव पूर्व सियासी हलचल तेज हुई है।
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं को कड़ी चेतावनी दी और कहा, मेरी जमीन की सूची कोर्ट में जमा करवाएं, अन्यथा मुझे 500 करोड़ रुपये दें। जानें उन्होंने ऐसा क्यों कहा?
चुनाव आयोग ने असम राज्य के लिए विशेष पुनरीक्षण की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है, इस नई लिस्ट में 2.495 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम शामिल है। किस वजह से वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं नाम, कैसे और कहां चेक करें अपना नाम?
असम विधानसभा चुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। राज्य में अब कुछ पंजीकृत मतदाता 2.49 करोड़ हैं। ड्राफ्ट के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में कमी आई है।
असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जितेंद्र सिंह और भूपेश बघेल के खिलाफ मानहानि का केस ठोका है। इससे पहले गोगोई ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने राज्य भर में 12,000 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इससे अब उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस एमपी और असम के सीनियर नेता गौरव गोगोई पर अधिकारियों को सूचित किए बिना 2013 में गोपनीय ढंग से पाकिस्तान जाने का आरोप लगाया और संदेह जताया कि उन्होंने वहां ''किसी प्रकार का प्रशिक्षण'' प्राप्त किया था।
'आपत्तिजनक इशारे' करने के मामले में असम की सियासत में भूचाल आ गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कैबिनेट की बैठक के बाद तीन कांग्रेस विधायकों पर एफआईआर के आदेश दिए।
हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि अगर कोई मियां किराया 5 रुपये मांगता है तो उसे 4 रुपये दो। एक-एक रुपये के लिए उसे परेशान करो, ताकि असम छोड़कर चला जाए।
असम के बारपेटा में 22 लोगों को ले जा रही नाव ब्रह्मपुत्र नदी में भंवर की चपेट में आकर डूब गई है। इस हादसे में 6 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि असम इस समय देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला राज्य है और पिछले 5 सालों में राज्य ने लगातार 13 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की है, जबकि अगले साल के लिए लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।
असम के कोकराझार में सोमवार की रात हुए एक सड़क हादसे के बाद हालात इस कदर बिगड़ गए कि वहां हिंसा फैल गई। फिलहाल हिंसा पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। एहतियातन इंटरनेट सर्विस को सस्पेंड कर दिया गया है।
असम अब विकास और वन्यजीव संरक्षण का ऐसा मॉडल बनने जा रहा है, जिसकी मिसाल देश ही नहीं दुनिया में दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दौरान काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखकर यह साफ संदेश दिया कि सड़कें भी बनेंगी और जंगल भी सुरक्षित रहेंगे।
पीएम मोदी ने 6,957 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई।
काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर असम के लिए काफी अहमियत रखता है। इस कॉरिडोर की वजह से तमाम चुनौतियां खत्म हो जाएंगी और जनजीवन के साथ-साथ वन्य जीवों को भी काफी लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में आगामी विधानसभा चुनावों को शंखनाद कर दिया है। उन्होंने गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
Magh Bihu 2026: माघ बिहू असम का प्रमुख कृषि और सांस्कृतिक उत्सव है, जो हर साल 14-15 जनवरी को मनाया जाता है। यह पर्व खेतों की फसल कटने के बाद खुशियों और समृद्धि का संदेश देता है। इस अवसर पर लोग उरुका की रात को पारंपरिक व्यंजन बनाते हैं, भेलाघर में सब इकट्ठे होते हैं और मेजी जलाकर नए साल का स्वागत करते हैं।
असम के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के पाकिस्तान का खुलासा इसी महीने के अंत तक कर दिया जाएगा। इससे जुड़े दस्तावेज को तैयार किया जा रहा है।
सोमवार को तड़के पूर्वोत्तर भारत के दो राज्यों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अब तक इस भूकंप के कारण किसी जानमाल के नुकसान के बारे में खबर सामने नहीं आई है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़