CRIME
-
होटल, पार्टी और हत्या... पूरे घर को संभालती थी उमा, बेटी को याद कर बेसुध हो जा रही मां
जयपुर पुलिस ने आरोपी मंगेश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। जिस कार से आरोपी ने लड़की को कुचला था उसे भी बरामद कर लिया गया है। कार में 2019 के एंट्री पास वाला MLA का स्टीकर लगा है जिससे साफ पता चलता है कि आरोपी रसूख वाला है।
राजस्थान | Dec 27, 2023 04:51 pm IST -
बिहार में इंस्टाग्राम पर लड़की की फोटो लगाने को लेकर दो गुटों में मारपीट, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल
पटना में लोगों के पथराव से तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरजेडी नेता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिहार | Dec 27, 2023 09:50 am IST -
Advertisement
-
क्रिसमस की रात 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, चर्च से प्रार्थना सभा में शामिल होकर लौट रही थी हॉस्टल
जब देर रात तक नाबालिग अपने हॉस्टल नहीं पहुंची तो हॉस्टल प्रबंधन ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने पहले तो खुद पता लगाने की कोशिश की और जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
क्राइम | Dec 26, 2023 06:22 pm IST -
बिहार: महिला ने पड़ोसियों पर लगाया पति को गायब करने का आरोप, लोगों ने डायन बताकर परिवार से की जमकर मारपीट
बिहार में कुछ लोगों ने एक महिला को डायन बताकर उसके व परिजनों के साथ जमकर मारपीट की है। महिला ने आरोपियों पर पति को गायब करने का भी आरोप लगाया है।
बिहार | Dec 26, 2023 12:31 pm IST -
Advertisement
-
जांच एजेंसियों की रडार पर रेलवे का क्लर्क, ISIS से जुड़े तार
जांच एजेंसी एनआईए रेलवे के एक क्लर्क की तलाश में जुटी हुई है। आरोप हैं कि रेलवे का क्लर्क फर्जी मेडिकल बिल के जरिए आईएसआईएस को फंडिंग कर रहा था। इसका खुलासा पहले से गिरफ्तार आरोपियों ने किया है।
दिल्ली | Dec 25, 2023 11:31 pm IST -
फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के खिलाफ DGP सख्त, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के खिलाफ कड़े एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि ऐसे लोगों की पहचान करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
राजस्थान | Dec 24, 2023 06:51 pm IST -
Advertisement
-
रिश्तों का कत्ल! पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटे ने बताया पूरा मंजर
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने हसिये से कई बार हमला करके पत्नी की हत्या की थी। वहीं आरोपी के बेटे ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है।
मध्य-प्रदेश | Dec 24, 2023 04:26 pm IST -
बंदूक की नोंक पर लूट ले गए 4 किलो सोना और लाखों रुपए, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, देखें ये Video
महाराष्ट्र के धाराशिव में बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लूट हुई। 4 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया है।
वायरल न्यूज | Dec 24, 2023 02:08 pm IST -
Advertisement
-
'मेरी पत्नी को छेड़ा तब...', इमाम समेत 6 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज
यूपी के बरेली जिले में एक मस्जिद के इमाम सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इमाम पर गांव के ही एक युवक ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने इमाम के खिलाफ कई संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
क्राइम | Dec 23, 2023 10:06 pm IST -
यूपी: देह व्यापार के मामले में राजनीतिक पार्टी की जिलाध्यक्ष समेत 6 गिरफ्तार, आपत्तिजनक चीजें बरामद
जनपद कासगंज में पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने जिस्मफरोशी के अड्डे पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 02 युवकों और 04 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं।
उत्तर प्रदेश | Dec 22, 2023 07:53 pm IST -
Advertisement
-
पूजा करने गई पत्नी और बेटी की नदी में धकेल कर की हत्या, खुद भी कूदा लेकिन फिर हुआ ये...
गुजरात के वलसाड जिले में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और बेटी को पुल से नदी में धक्का दे दिया। वहीं दोनों को धक्का देने के बाद आरोपी खुद भी पुल से नदी में कूद गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गुजरात | Dec 22, 2023 06:42 pm IST -
Gurugram में Drug Smuggler के भाई से ही ठग लिए 45 Lakh rupees! पूरी कहानी जान चौंक जाएंगे आप
Haryana के Gurugram जिले में एक Drug Smuggler के भाई को तस्करी के मामले में Clean Chit दिलाने का झांसा देकर उससे कथित तौर पर 45 लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी। पुलिस ने इस केस के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि ठगी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
न्यूज़ | Dec 22, 2023 06:13 pm IST -
Advertisement
-
प्राग में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी, कई लोगों की हुई मौत, पुलिस ने कही ये बात
चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में गोलीबारी की भीषण घटना देखने को मिली है। इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं कई लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस बाबत किसी भी मृतक या घायलों की जानकारी साझा नहीं की है।
यूरोप | Dec 21, 2023 11:06 pm IST -
गुरुग्राम के क्लब मालिक पर दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल बाल बचा शख्स, पुलिस ने जांच शुरू की
दक्षिण दिल्ली इलाके में गुरुग्राम के क्लब के मालिक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में क्लब मालिक बाल बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्राइम | Dec 21, 2023 02:19 pm IST -
Advertisement
-
अपने ही थाने में 3 पुलिसकर्मी बने हत्या के आरोपी, चोरी के शक में लाई महिला की पुलिस कस्टडी में हुई थी मौत
रीवा में 29 अक्टूबर की रात ढेकहा निवासी यशबर्धन सिंह के घर में चोरी की घटना हुई थी। ऑलमारी में रखा करीब 12 लाख रुपये का जेवरात चोरी हो गए थे। उक्त चोरी का संदेह यशबर्धन सिंह ने घर में काम करने वाली महिला राजकली केवट के ऊपर लगाया था।
मध्य-प्रदेश | Dec 20, 2023 11:45 pm IST -
छोटे भाई के दाह संस्कार में गया था परिवार, इधर सूना घर देख घुसे चोर, लाखों के जेवरात और कैश ले उड़े
ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में रहने वाले राजीव यादव के छोटे भाई की 15 दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद दाह संस्कार और तेरहवीं के लिए पूरा परिवार आगरा के अपने गांव गया हुआ था तभी यह घटना घटी।
उत्तर प्रदेश | Dec 20, 2023 05:48 pm IST -
Advertisement
-
पैसों की लालच ने नेशनल बॉक्सर को बना दिया लुटेरा, 30 लाख रुपये की लूट को दिया था अंजाम; साथियों संग गिरफ्तार
बुलंदशहर पुलिस ने 30 लाख लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि इस लूट को नेशनल लेवल बॉक्सिंग खेल चुके एक खिलाड़ी व उसके साथियों ने अंजाम दिया था।
उत्तर प्रदेश | Dec 20, 2023 01:53 pm IST -
बुजुर्ग विधवा के साथ हैवानियत, किडनैप कर तीन लोगों ने किया गैंगरेप, चेहरे-सिर-गुप्तांगों पर हथौड़े से मारा
बुजुर्ग विधवा मंदिर में पूजा करने के लिए निकली थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने पीछा कर किडनैप कर लिया और फिर सुनसान जगह पर ले गए। इन लोगों ने महिला के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया। दरिंदों ने पीड़िता के चेहरे, सिर, गुप्तांगों और अन्य अंगों पर बार-बार हथौड़े से वार किया।
महाराष्ट्र | Dec 20, 2023 09:12 am IST -
शराबी ने नशे में अपने दांतों से पत्नी की आंखें व गाल काट डाले, बेटी को भी बुरी तरीके से मारा
देश में सरकारें दावा करती है कि उन्होंने घरेलु हिंसा कम की है, पर जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। कर्नाटक में एक शराबी ने नशे में अपनी पत्नी की आंखों और गालों को दांतों से काट डाला।
क्राइम | Dec 20, 2023 07:09 am IST -
संपत्ति हड़पने के लिए दोस्त और उसके 5 रिश्तेदारों को किया खत्म, सिलसिलेवार जानिए हत्याकांड की पूरी कहानी
मेडक, निर्मल, कामारेड्डी और निज़ामाबाद जिलों में 15 दिनों के अंतराल में ये हत्याएं की गईं। चूंकि मुख्य आरोपी परिवार का करीबी था, इसलिए उसने एक के बाद एक झूठी जानकारी देकर उन्हें फंसाया।
तेलंगाना | Dec 19, 2023 10:55 pm IST