FIRE
-
पटाखा गोदाम में आग लगने से 12 लोगों की मौत, सीएम सिद्धारमैया ने जताया दुख, घायलों का इलाज जारी
बेंगलुरू की एक पटाखा गोदाम सह दुकान में भीषण आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक पटाखा गोदाम में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ जो दूर तक सुनाई दिया।
राष्ट्रीय | Oct 07, 2023 11:52 pm IST -
मुंबई के गोरेगांव वेस्ट की एक इमारत में लगी भीषण आग, हादसे में 7 लोगों की मौत
गोरेगांव वेस्ट की एक 5 मंजिला इमारत में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
महाराष्ट्र | Oct 06, 2023 12:04 pm IST -
Advertisement
-
मातम में बदलीं खुशियां, बेटी की शादी का सामान बचाने आग में कूद पड़े पिता-पुत्र, दोनों की मौत
पूरा परिवार बेटी की शादी की तैयारी में जुटा था। जिस कमरे में आग लगी वहां बेटी का शादी का सामान भी रखा था। उस कमरे से पिता और पुत्र दोनों ने सामान निकालने का प्रयास किया इसी के चलते दोनों झुलस गए।
उत्तर प्रदेश | Oct 04, 2023 06:13 pm IST -
PSSSB फायरमैन भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
PSSSB Fireman Answer key 2023: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के कार्यालय की तरफ से फायरमैन (नगर परिषद)/फायरमैन (नगर निगम) भर्ती 2023 के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है।
एजुकेशन | Oct 04, 2023 03:59 pm IST -
Advertisement
-
सूरत के ऐतिहासिक बॉम्बे मार्केट में आग की लपटें और धुएं का गुबार देख सहम उठे लोग, सामने आया भयानक VIDEO
अपनी समृद्ध कपड़ा विरासत के लिए प्रसिद्ध ओल्ड बॉम्बे मार्केट लंबे समय से उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े, विशेष रूप से पारंपरिक भारतीय परिधान चाहने वाले खरीदारों का केंद्र रहा है। हवा में उठती आग की लपटों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि माल का काफी नुकसान हुआ होगा।
गुजरात | Oct 03, 2023 03:57 pm IST -
मिस्र में भीषण अग्निकांड, जल उठा पुलिस मुख्यालय, आग की चपेट में आ गए कई लोग
अफ्रीकी देश मिस्र में भीषण अग्निकांड की खबर है। आग लगने से पूरा पुलिस मुख्यालय जल उठा। इस घटना में कई लोग जद में आ गए। कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्य देश | Oct 02, 2023 06:39 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली के आजादपुर मंडी में आग लगी, फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के आजादपुर मंडी में आग लग गई है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
दिल्ली | Sep 29, 2023 11:06 pm IST -
सिर्फ दिल्ली ही नहीं, इस बड़ी जगह पर भी पटाखों की खरीद-बिक्री पर बैन, डीएम ने जारी किया आदेश
देश की राजधानी दिल्ली में सालों से दिवाली पर लोग पटाखे नहीं जला पा रहे हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल से जुड़ी याचिका भी खारिज कर दी थी। अब दिल्ली एनसीआर के भी एक अहम इलाके में पटाखों पर बैन लगा दिया गया है।
राष्ट्रीय | Sep 29, 2023 01:06 pm IST -
Advertisement
-
नवंबर से गुरुग्राम में पटाखों पर बैन, ऑनलाइन भी नहीं बेचे जा सकेंगे, लेकिन...
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिन राज्यों में पटाखे पूरी तरह से बैन नहीं हैं, वहां ग्रीन क्रैकर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि ग्रीन क्रैकर्स में से चार कैटेगरी के पटाखों को ही केवल इजाजत होगी।
राष्ट्रीय | Sep 29, 2023 12:00 am IST -
इराक में शादी समारोह के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा, अचानक आग लगने से 100 लोगों की मौत और 150 घायल
इराक के शादी समारोह में खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं, जब अचानक आग लगने से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस दौरान कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान की गई आतिशबाजी मौतों की वजह बनी।
अमेरिका | Sep 27, 2023 08:56 am IST -
Advertisement
-
जेपी नड्डा को बीच में छोड़नी पड़ी गणेश जी की आरती, पंडाल में लगी आग; तभी अचानक....
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पुणे में गणेश महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नड्डा जब आरती कर रहे थे उसी दौरान अचानक आग लग गई। हालांकि उसी वक्त तेज बारिश होने लगी और आग बुझ गई।
महाराष्ट्र | Sep 27, 2023 06:26 am IST -
इस पश्चिम अफ्रीकी देश की इमारत में लगी भीषण आग, 35 लोगों की झुलस कर मौत
बेनिन की राजधानी पोर्टो नोवो की एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग जाने से कम से कम 35 लोग मारे गए हैं। दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया गया है। काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिनकी वास्तविक संख्या अभी नहीं बताई गई है।
अन्य देश | Sep 24, 2023 06:52 pm IST -
Advertisement
-
गुजरात के वलसाड में हमसफ़र एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, मौके पर मच गई अफरातफरी
मुंबई से अहमदाबाद आ रही हमसफ़र एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की वजह से अफरातफरी मच गई। इससे पहले 15 सितंबर को भी एक मेमू ट्रेन में आग लगने की घटना हुई थी।
गुजरात | Sep 23, 2023 04:01 pm IST -
मुंबई की 15 मंजिला इमारत में लगी आग, 60 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत, आग पर फायरब्रिगेड ने पाया काबू
मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक 12 मंजिला इमारत में आग लग गई। रेन ट्री नाम की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र | Sep 23, 2023 12:25 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में पटाखों पर जारी रहेगा बैन, SC ने ग्रीन क्रैकर्स को नहीं दी अनुमति, दिवाली से पहले बड़ा फैसला
दिल्ली में पटाखों पर बैन जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ग्रीन क्रैकर्स के उत्पादन और प्रयोग पर रोक लगा दी है। साथ ही कोर्ट ने दिल्ली सरकार द्वारा लागू किए गए बैन पर भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। यानी दिल्ली में ग्रीन क्रैकर्स सहित सभी पटाखों पर बैन जारी रहेगा।
राष्ट्रीय | Sep 22, 2023 11:51 am IST -
कार पार्किंग में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, जलकर खाक हुए 16 वाहन, 1 महिला की मौत, कई लोगों की बचाई गई जान
गाजियाबाद के लोनी में एक 4 मंजिला इमारत की कार पार्किंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई वाहन जलकर खाक हो गए। वहीं एक महिला की भी मौत हादसे की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
उत्तर प्रदेश | Sep 22, 2023 10:54 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली में पटाखा बैन से लेकर उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान तक, सुप्रीम कोर्ट में इन बड़े मामलों पर आज होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में आज कई अहम मामलों की सनवाई होने वाली है। इस बाबत कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इन मामलों में उदयनिधि स्टालिन द्वारा दिए गए विवादित बयान से लेकर दिल्ली में पटाखा बैन मामले को लेकर भी सुनवाई होने वाली है।
राष्ट्रीय | Sep 22, 2023 10:08 am IST -
शादी का सबसे अनोखा थीम, दूल्हा-दुल्हन ने अपने कॉस्टयूम में आग लगाकर की एंट्री, देखने वाले हुए हैरान
सोशल मीडिया पर आजकल एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन शादी के लिए अनोखे तरीके से एंट्री लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन ने अपने कॉस्टयूम में आग लगाकर शादी के लिए एंट्री ली।
वायरल न्यूज | Sep 20, 2023 05:38 pm IST -
दुर्गापुर के सरकारी दफ्तर में लगी भीषण आग, कई अहम फाइलें जलने की आशंका
दुर्गापुर में ADDA के मुख्य दफ्तर में भीषण आग लग गई। इसमें अहम फाइलें नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां जुटी रहीं।
पश्चिम बंगाल | Sep 19, 2023 03:03 pm IST -
मुंबई की 12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने सीढ़ियों के जरिए 60 लोगों को किया रेस्क्यू
मुंबई के कुर्ला में स्थित एक 12 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोग मकान में ही फंस गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ियों के जरिए 60 लोगों को रेस्क्यू किया। वहीं जिन लोगों को दम घुटने की शिकायत थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराष्ट्र | Sep 16, 2023 01:30 pm IST