PLANE
-
फ्लाइट में सीट पर बैठे-बैठे आने लगी नींद तो महिला ने सोने के लिए लगाया गजब का दिमाग, Video देख छूट जाएगी हंसी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फ्लाइट के ओवरहेड बिन में लेटी हुई है। जिसे देखकर प्लेन में मौजूद अन्य यात्री हंस रहे हैं और उसका वीडियो बना रहे हैं।
वायरल न्यूज | May 11, 2024 02:11 pm IST -
बोइंग 767 विमान का फ्रंट लैंडिंग गियर फेल, बिना पहिए के हुई खतरनाक लैंडिंग, वीडियो आया सामने
इंस्ताबुल में फेड एक्स के कार्गो विमान की खतरनाक तरीके से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान ने पेरिस चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद ही अगले लैंडिंग गियर के काम नहीं करने की जानकारी दी। इसके बाद इंस्ताबुल हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान के एक हिस्से में आग लग गई।
अन्य देश | May 09, 2024 11:19 am IST -
Advertisement
-
राजस्थान : जैसलमेर के पास वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
Plane Crash : जैसलमेर के पास वायुसेना का टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा जैसलमेर से करीब 25 किमी दूर पीथला गांव के पास हुआ।
राजस्थान | Apr 25, 2024 03:22 pm IST -
जापान में 200 लोगों के साथ उड़ान भर रहे विमान से अचानक उठने लगा धुआं, हवा में ही यात्रियों के बीच मच गया हड़कंप
जापान में एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते बचा है। 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे एक विमान में अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, तब जाकर यात्रियों की जान बच सकी।
यूरोप | Apr 24, 2024 06:07 pm IST -
Advertisement
-
विमान में एक और पेशाब कांड आया सामने, यात्री ने ऐसी जगह कर दी यूरिन कि मच गया बवाल
उड़ते हुए विमान में पेशाब कांड की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया के एक विमान में हवाई यात्री ने पेशाब करके हंगामा मचा दिया। यात्री ने एक महिला और उसकी बेटी के सामने ही अपनी पैंट खोलकर पेशाब करने लगा। महिला ने इसकी शिकायत भी विमान के स्टॉफ से की। अब अदालत ने उस पर जुर्माना लगाया है।
अन्य देश | Apr 05, 2024 06:47 pm IST -
दुनिया में ऐसा जहाज हादसा नहीं देखा होगा, थाईलैंड में प्लेन में आग लगने के बाद 108 यात्री समुद्र में कूदे
थाईलैंड में भीषण जहाज हादसे की खबर सामने आ रही है। आज तड़के एक जहाज के उड़ान भरने के बाद अचानक उसमें आग लग गई। इससे बीच हवा में ही यात्रियों की जान आफत में पड़ गई। इसके बाद यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए जो कदम उठाया वो दुनिया में एक नजीर बन गया। सभी यात्री समुद्र में कूद गए।
एशिया | Apr 04, 2024 04:11 pm IST -
Advertisement
-
Facebook Live के दौरान हादसा, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ भयावह मंजर, वायरल हो रहा नेपाल प्लेन क्रैश का Video
नेपाल प्लेन क्रैश का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो में भयावह मंजर को देख आपका दिल दहल जाएगा। इस प्लेन में भारत के 5 लोग समेत 72 लोगों की जान चली गई थी।
वायरल न्यूज | Mar 30, 2024 05:43 pm IST -
जब उड़ते हुए विमान का शीशा टूटा, कॉकपिट में बैठा पायलट खिड़की से बाहर जा निकला, कुछ ऐसे बची थी जान
17000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एक प्लेन का विंडशील्ड टूट गया। जिससे कॉकपिट में बैठा पायलट खिड़की से बाहर जा निकला। फिर प्लेन के एक फ्लाइट अटेंडेंट ने पायलट को बचाया।
वायरल न्यूज | Mar 17, 2024 01:36 pm IST -
Advertisement
-
रूस में भीषण विमान हादसा, प्लेन के इंजन में लगी आग, 15 लोग थे सवार
रूस में विमान हादसे की खबर है। इस विमान में 15 लोग सवार थे। दुर्घटना के वक्त विमान के एक इंजन में आग लग गई। इंजन में आग के कारण यह हादसा हुआ।
यूरोप | Mar 12, 2024 05:20 pm IST -
फ्लाइट उड़ाते हुए प्लेन में सो गए दोनों पायलट, विमान में सवार थे 153 यात्री
इंडोनेशिया से उड़ान भरे एक प्लेन के दोनों पायलट फ्लाइट के दौरान ही सो गए। जब मामले की जांच हुई तो सच्चाई का पता लग गया।
वायरल न्यूज | Mar 11, 2024 11:57 pm IST -
Advertisement
-
VIDEO: उड़ते हुए प्लेन पर गिरी बिजली, कुदरत की मार देख सहमे लोग
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आसमान में उड़ रहे एक प्लेन के ऊपर अचानक से बिजली गिर जाती है। वीडियो काफी डरावना और शॉकिंग है।
वायरल न्यूज | Mar 10, 2024 06:14 pm IST -
अमेरिका से जापान जा रहे विमान में अजीबोगरीब हादसा, उड़ान भरते समय निकलकर गिरा पहिया
अमेरिका से जापान जा रहे विमान का टायर निकलकर गिर गया। जानकारी के अनुसार यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान का सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरते समय हवा में टायर खराब हो गया। इससे इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी।
अमेरिका | Mar 08, 2024 12:30 pm IST -
Advertisement
-
शख्स को लगी ऐसी तलब कि प्लेन में ही सुलगा ली बीड़ी, लैंड होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले एक 42 वर्षीय व्यक्ति को मंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि शख्स प्लेन में ही बीड़ी पी रहा था।
वायरल न्यूज | Mar 05, 2024 05:36 pm IST -
Video: जुगाड़ से बनाया प्लेन, हवा में उड़ाकर भी दिखाया, लोग बोले- लड़कों ने तो कमाल कर दिया
जुगाड़ से जहाज बनाकर उसे उड़ाने का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़के इस जुगाड़ी जहाज को उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल न्यूज | Feb 16, 2024 11:58 am IST -
Advertisement
-
अरे ये क्या दिख गया! पुल पर फंसा हुआ दिखा प्लेन, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में एक प्लेन किसी पुल पर फंसा हुआ नजर आ रहा है।
वायरल न्यूज | Feb 13, 2024 03:48 pm IST -
नासा ने ढूंढ़ लिया है 'सुपर अर्थ', जानते हैं कैसा है और धरती से कितना दूर है?
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने धरती से 137 प्रकाश वर्ष दूर एक सुपर अर्थ ढूंढ निकाला है, जो पृथ्वी से काफी बड़ा है लेकिन नेपच्यून से छोटा है। इस ग्रह पर मनुष्य के जीवन की काफी संभावना है।
अन्य देश | Feb 06, 2024 06:24 am IST -
Advertisement
-
रूस ने कहा-"यूक्रेन ने अपने ही लोगों को मारा", सैन्य विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव देने से किया इनकार
रूस ने यूक्रेन को सैन्य विमान दुर्घटना में मारे गए कैदियों का शव देने से इनकार कर दिया है। रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने अपने ही सैनिकों को हवाई हमले में मार गिराया। हालांकि यूक्रेन ने रूस के आरोपों को गलत बताया है।
यूरोप | Feb 03, 2024 03:12 pm IST -
इतने पास से प्लेन को लैंड करते हुए कभी नहीं देखा होगा आपने, Video देख लोगों को नहीं हो रहा अपनी आंखों पर यकीन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे कि पायलट एक व्यस्त सड़क के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ते हुए बड़ी सावधानी से फ्लाइट की लैंडिंग करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग पायलट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
वायरल न्यूज | Jan 29, 2024 11:56 pm IST -
खुद को तालिबानी बताकर इस ब्रिटिश भारतीय ने मजाक में दी थी विमान उड़ाने की धमकी, स्पेन ने सुनाया ये फैसला
एक ब्रिटिश भारतीय को स्पेन की अदालत ने विमान उड़ने की धमकी देने के मामले में बरी कर दिया है। आरोपी ने मजाक में अपने दोस्तों के पास विमान को उड़ाने की धमकी भेज दी थी। घटना 2022 की है। अब अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि उसके पास कोई विस्फोटक नहीं पाया गया। इससे जाहिर होता है कि उसका ऐसा इरादा नहीं था।
यूरोप | Jan 27, 2024 06:03 pm IST -
65 यूक्रेनी सैनिकों को बंधक बनाकर ले जा रहा विमान क्रैश, सभी यात्रियों की मौत
65 यूक्रेनी सैनिकों को युद्धबंदियों के रूप ले जा रहा रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त हेा गया है। यह विमान गिरते ही आग की चपेट में आ गया है।
यूरोप | Jan 24, 2024 05:20 pm IST