US PRESIDENTIAL ELECTION
-
ट्रंप का उपराष्ट्रपति बनना पसंद करेंगे विवेक रामास्वामी? जानें, भारतीय मूल के इस युवा नेता ने क्या कहा
विवेक रामास्वामी ने कहा कि उनकी डोनाल्ड ट्रंप से भविष्य को लेकर ढेर सारी चर्चा हुई है लेकिन उपराष्ट्रपति बनने के लिए नहीं कहा गया है। उन्होंने कहा कि अगर यह जिम्मेदारी मुझे दी जाती है तो मैं सम्मानित महसूस करूंगा।
अमेरिका | Jun 28, 2024 07:19 pm IST -
अमेरिकी अदालत के निर्णय पर भड़के ट्रम्प, कहा-राजनीतिक वजहों से हुई भ्रष्ट सुनवाई; 5 नवंबर को जनता देगी असली फैसला
अमेरिकी अदालत के फैसले पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प भड़क गए। अदालत से बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से बात की और इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया। ट्रम्प ने जज को विवादित बताते हुए कहा कि यह सबसे भ्रष्ट सुनवाई है। जनता 5 नवंबर को इसका जवाब देगी। बता दें कि नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होना है।
अमेरिका | May 31, 2024 10:50 am IST -
Advertisement
-
Explainer:गुप्त धन मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अब क्या होगा ट्रंप का भविष्य, क्या लड़ सकेंगे राष्ट्रपति चुनाव?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प को एक एडल्ट स्टार को उसका मुंह बंद कराने के लिए गुप्त धन देने के मामले समेत 34 मामलों में दोषी ठहराया गया है। ऐसे में सवाल है कि अब उन्हें सजा सुनाए जाने के बाद क्या जेल जाना पड़ सकता है या क्या ट्रम्प अब राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगे?
Explainers | May 31, 2024 09:25 am IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल डोनॉल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, गुप्त धन मामले में ठहाराए गए दोषी
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 से पहले डोनॉल्ड ट्रंप को अदालत से बड़ा झटका लगा है। गुप्त धन मामले में अमेरिकी अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति को सभी 34 मामलों में दोषी ठहराया है। इससे फिर से ह्वाइट हाउस की दौड़ में शामिल ट्रंप के अभियान को बड़ा झटका लगा है।
अमेरिका | May 31, 2024 06:59 am IST -
Advertisement
-
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में हंगामा, लिबरटेरियन ने कहा-"ट्रंप को गोली खानी चाहिए"
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप फिर से उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनका मुकाबला एक बार फिर जो बाइडेन से होने जा रहा है। ट्रंप ने इस दौरान अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कार्यक्रम में एक जगह उन्हें लिबरटेरियन सदस्य के विरोध का सामना करना पड़ा।
अमेरिका | May 26, 2024 05:17 pm IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनॉल्ड ट्रंप के समर्थन में आई निक्की हेली, जो बाइडेन की बढ़ी टेंशन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप की निकटतम प्रतिद्वंदी रही निक्की हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को वोट देने का ऐलान कर दिया है। इससे राष्ट्रपति जो बाइडेने के खेमे में खलबली मच गई है। वहीं हेली के समर्थन में आने से अब ट्रंप की जीत और पक्की नजर आने लगी है।
अमेरिका | May 23, 2024 11:58 am IST -
Advertisement
-
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका, एडल्ट स्टार मामले में अदालत ने ठहराया अवमानना का दोषी
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होना है। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति को पोर्न स्टार से अपने रिश्ते को लेकर उसका मुंह बंद रखने से जुड़े मामले में अवमानना का दोषी ठहराया है।
अमेरिका | Apr 30, 2024 10:20 pm IST -
एडल्ट स्टार के साथ गुप्त धन मामले में ट्रंप झेल रहे हैं मुकदमा, अब पूर्वाग्रह के आरोप के बाद नए जूरी करेंगे सुनवाई
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प पर चल रहे हश मनी केस में नए जूरी सदस्यों की तलाश की जा रही है। ट्रम्प के वकीलों ने मौजूदा जूरी पर पक्षपात की आशंका जाहिर की थी, जिसके बाद उन सभी को बदल दिया गया। आरोप है कि ट्रम्प ने एक पोर्न स्टार से मुलाकात के बाद उसका मुंह बंद रखने के लिए 13 लाख अमेरिकी डॉलर दिए थे।
अमेरिका | Apr 18, 2024 06:24 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले बाइडेन को झटका, वॉल स्ट्रीट जर्नल के सर्वे में 7 में 6 बैटलग्राउंड पर ट्रंप आगे
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन के लिए बुरी खबर है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक ताजा सर्वे में पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप जो बाइडेन से 7 में से 6 बैटलग्राउंड स्टेट्स में आगे निकल गए हैं। इससे बाइडेन परेशान हो गए हैं।
अमेरिका | Apr 04, 2024 09:07 pm IST -
ट्रंप ने देशवासियों को किया अगाह, "इस बार मेरे बजाय जीते बाइडेन तो अमेरिका में होगा खून-खराबा"
पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने नवंबर में चुनाव हारने पर अमेरिका में रक्तपात होने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार वह चुनाव हार गए तो अमेरिका में खून खराबा शुरू हो जाएगा और ऐसा मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन की वजह से होगा। फिर इसे वह या मैं कोई भी रोक नहीं पाएगा।
अमेरिका | Mar 17, 2024 12:11 pm IST -
Advertisement
-
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए जगह पक्की कर चुके ट्रंप को कोर्ट से बड़ी राहत , ये 6 आरोप हुए खारिज
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को जॉर्जिया चुनाव हस्तक्षेप मामले में सबसे बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए 6 आरोपों को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि आरोप की प्रचुरता अधिक देखी गई, जबकि आरोपों के सापेक्ष सुबूत नहीं हैं।
अमेरिका | Mar 14, 2024 06:25 am IST -
बाइडेन और ट्रंप ने जीता राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का चुनाव, अब 2024 में फिर होगा दोनों नेताओं के बीच मुकाबला
रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत के बाद ट्रंप के प्रचार विभाग ने उनका एक वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। ट्रंप ने कहा, “यह एक बड़ी जीत है। अब हमें वापस काम में जुट जाना होगा क्योंकि हमारे पास देश के इतिहास में सबसे खराब राष्ट्रपति हैं। उनका नाम जो बाइडन है, जिन्हें कभी-कभी कुटिल बाइडन भी कहा जाता है, और उन्हें हराना ही होगा।
अमेरिका | Mar 13, 2024 05:47 pm IST -
Advertisement
-
कौन हैं लेकन रिले, जिनके परिवार से ट्रंप मिले...फिर बाइडेन को ठहराया उनकी हत्या का जिम्मेदार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नपर डोनॉल्ड ट्रंप ने गंभीर आरोप लगाया है। कुछ दिनों पहले अमेरिका में 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा लेकन रिले की मौत के लिए ट्रंप ने बाइडेन और उनकी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रंप ने बाइडेन को कुटिल व्यक्ति की संज्ञा दी है।
अमेरिका | Mar 10, 2024 03:36 pm IST -
निक्की हेली को नसीब हुई ट्रंप पर पहली जीत, वर्मोंट के प्राइमरी चुनावों में पूर्व राष्ट्रपति को हरा कर सबको चौंकाया
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में निक्की हेली ने आखिरकार ट्रंप को वर्मोंट के रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में हरा दिया है। हेली की ट्रंप पर इस आश्चर्यजनक जीत से हर कोई हैरान रह गया है। हालांकि डेलीगेट्स के मामले में अभी हेली ट्रंप से काफी पीछे चल रही हैं।
अमेरिका | Mar 06, 2024 03:40 pm IST -
Advertisement
-
राष्ट्रपति चुनाव के लिए ट्रंप का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने हटाया प्रतिबंध
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए गए प्रतिबंध को रद्द कर दिया है। उच्चतम न्यायालय ने कैपिटल (संसद परिसर) दंगे के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाबदेह ठहराने संबंधी प्रयासों को खारिज कर दिया है।
अमेरिका | Mar 05, 2024 08:02 am IST -
निक्की हेली ने हासिल की पहली जीत, इस राज्य के प्राइमरी चुनाव में ट्रंप को हराया
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस में अब तक डोनाल्ड ट्रंप हर चुनाव में जीत हासिल कर रहे थे और निक्की हेली को पीछे छोड़ रहे थे। हालांकि, निक्की हेली ने अपनी पहली जीत हासिल कर ली है
अमेरिका | Mar 04, 2024 10:42 am IST -
Advertisement
-
ट्रंप को अब तक एक भी प्राइमरी चुनाव में नहीं हरा पाई निक्की हेली, बोलीं-फिर भी डटी रहेंगी अकेली
अमेरिका में नवंबर 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होना है। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए पूर्व प्रेसिडेंट डोनॉल्ड ट्रंप और भारतीय मूल की नेता निक्की हेली में कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि निक्की हेली अभी ट्रंप को किसी भी प्राइमरी चुनाव में हरा नहीं सकी हैं, लेकिन उनका हौसला बरकरार है।
अमेरिका | Mar 02, 2024 04:12 pm IST -
US Presidential Election: कैपिटल दंगे में भूमिका को लेकर इलिनॉयस के प्राइमरी चुनाव में अयोग्य घोषित हुए ट्रंप
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्राइमरी स्टेट के पार्टी के आंतरिक चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप सबसे आगे चल रहे हैं। मगर इस बीच इलिनॉयस राज्य के प्राइमरी चुनाव में हिस्सा लेने के लिए ट्रंप को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वहीं ट्रंप के इस पूरे मामले पर सुप्रीमकोर्ट सुनवाई को तैयार है।
अमेरिका | Feb 29, 2024 12:30 pm IST -
प्रशासनिक निर्णयों के लिए बाइडेन मेडिकली फिट हैं या नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डॉक्टरों ने दी रिपोर्ट
अमेरिका में नवंबर 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी डॉक्टरों ने जो बाइडेन के स्वास्थ्य का वार्षिक परीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी है कि प्रशासनिक कार्यों यानि राष्ट्रपति पद के लिए अभी जो बाइडेन कितना फिट हैं।
अमेरिका | Feb 29, 2024 11:33 am IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और डोनॉल्ड ट्रंप को भारतीय मूल की इस महिला नेता ने कह दिया "खड़ूस बूढ़े", मच गया बवाल
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व प्रेसिडेंट डोनॉल्ड ट्रंप को भारतीय मूल की अमेरिकी नेता ने खड़ूस बूढ़ा कहकर भूचाल पैदा कर दिया है। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनने की होड़ में शामिल निक्की हेली ने दोनों नेताओं को ग्रम्पी ओल्डमैन कहा है। इससे सियासत में सरगर्मी पैदा हो गई है।
अमेरिका | Feb 02, 2024 04:54 pm IST