1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छोटे भाई की शादी से नाराज बड़े भाइयों ने की उसकी हत्या, एक ने पकड़ा हाथ, दूसरे ने मारी गोली

छोटे भाई की शादी से नाराज बड़े भाइयों ने की उसकी हत्या, एक ने पकड़ा हाथ, दूसरे ने मारी गोली

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 15, 2024 04:24 pm IST,  Updated : Jun 15, 2024 04:27 pm IST

बागपत के गुराना गांव में एक दर्दनाक घटना देखने को मिली है। यहां छोटे भाई की शादी से नाराज उसके दो बड़े भाईयों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के दौरान एक भाई ने छोटे भाई के हाथ को पकड़ा और फिर दूसरे ने उसे गोली मार दी।

baghpat Murder elder brothers killed his younger brother angry with his marriage- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

बागपत जिले के गुराना गांव में एक युवक की शादी से कथित तौर पर नाराज उसके दो बड़े भाइयों ने उसकी हत्या कर दी। बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे थाना बड़ौत पुलिस को गांव गुराना में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला की मृतक का नाम यशवीर (32) है, उसके पिता का नाम ईश्वर है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि ईश्वर के चार पुत्र हैं। 

छोटे भाई की शादी से नाराज बड़े भाईयों ने की उसकी हत्या

बता दें कि इनके नाम सुखबीर, ओमवीर, उदयवीर व यशवीर हैं, इनमें सुखबीर की शादी रितु नाम की युवती से हुई थी लेकिन शादी के कुछ साल बाद सुखवीर की मौत हो गई थी जिसके बाद परिवार वालों ने रितु की शादी उसके देवर यशवीर से कर दी थी। पुलिस ने बताया कि इस बात से यशवीर के बड़े दोनों भाई उदयवीर और ओमवीर नाराज थे और उन्होंने यशवीर की गोली मारकर हत्या कर दी उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों उदयवीर और ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया है। 

एक भाई ने पकड़ा हाथ, दूसरे ने सीने में मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, छोटे भाई की शादी से नाराज बड़े भाईयों ने पहले तो उसकी खूब पिटाई की। इसके बाद एक ने उसके हाथ को पकड़ा और फिर दूसरे भाई ने छोटे भाई के सीने मं गोली मार दी। बता दें कि बीते दिनों बागपत के हलालपुर गांव में दो महिलाओं की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक महिला के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बता दें कि मृतक महिला के पति दिल्ली पुलिस में दरोगा थे, जो रिटायर हो चुके हैं और अपनी पेंशन लेने के लिए दिल्ली गए थे। इसी दौरान छोटे बेटे ने अपनी पत्नी वर्षा और मां सरोज की गला रेतकर हत्या कर दी थी। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।