1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: MLC उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया प्रत्याशी का ऐलान, इस नेता को मिला टिकट

यूपी: MLC उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया प्रत्याशी का ऐलान, इस नेता को मिला टिकट

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 16, 2024 03:37 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 03:42 pm IST

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानपरिषद् चुनाव के लिए दारा सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। दारा सिंह चौहान पहले योगी कैबिनेट में मंत्री थे लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले एसपी में चले गए थे। लेकिन 2023 वे फिर से पार्टी लौट आए।

Dara Singh Chohan, BJP- India TV Hindi
दारा सिंह चौहान, बीजेपी नेता Image Source : ANI

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद् उपचुनाव के लिए दारा सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। दारा सिंह चौहान योगी आदित्यनाथ की सरकार में 2017 से 2022 तक मंत्री भी रह चुके हैं। सूबे की राजनीति में दारा सिंह चौहान एक बड़ा नाम हैं। पिछड़े वर्ग में दारा सिंह चौहान की गहरी पैठ मानी जाती है।

बता दें कि बीजेपी के कद्दावर नेता मानेजाने वाले दारा सिंह चौहान योगी कैबिनेट में मंत्री थे लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। विधानसभा चुनाव में वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही चुनाव लड़े थे और उन्होंने जीत हासिल की थी लेकिन 2023 में उन्होंने समाजवादी पार्टी और विधायकी से त्यागपत्र दे दिया था और एक बार फिर से बीजेपी में वापस आ गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।