1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: कोरोना पीड़ित शख्स ने खा लिए कच्चे प्याज, लहसुन और नींबू, वीडियो देख यूजर बोले 'क्रेजी वायरस'

Viral: कोरोना पीड़ित शख्स ने खा लिए कच्चे प्याज, लहसुन और नींबू, वीडियो देख यूजर बोले 'क्रेजी वायरस'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2020 12:04 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 12:05 pm IST

दुनिया भर में तबाही का सबब बन चुके कोरोना वायरस के चलते इस शख्स की सूंघने की शक्ति क्या चली गई, इसने ऐसा वीडियो बना डाला जिसे लाखों लोग पसंद कर रहे हैं।

viral video- India TV Hindi
कोरोना पीड़ित शख्स ने खा लिए कच्चे प्याज, लहसुन और नींबू Image Source : YOUTUBE

न्यू जर्सी के इस शख्स को कोरोना हुआ और इसके सूंघने और टेस्ट करने की शक्ति चली गई। इसके बाद इसने क्या क्या खाया, इसे देखकर सामान्य लोगों के तो होश उड़ जाएंगे। दरअसल 30 साल के रसैल डोनेली को कोरोना होने के बाद उसके सूंघने और टेस्ट करने की ताकत चली गई। उसने हाल ही में कोरोना टेस्ट करवाया था जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

रसैल के दोस्त ये मानने को तैयार नहीं थे कि कोरोना के चलते सूंघने और टेस्ट करने की ताकत चली जाती है। वो इस बात को मजाक के तौर पर ले रहे थे। उन्हीं को दिखाने के लिए रसैल ने एक दिलचस्प वीडियो बनाया जिसमें वो कच्चा प्याज, लहुसन, खट्टी चीजें और नींबू का रस पीते दिख रहे हैं औऱ उनपर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। 

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Ahmedabadcurfew, ये मीम्स देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

इस टिक टॉक वीडियो में रसैल कह रहे हैं कि देख लीजिए मैं कितना तीखा और खट्टा खा रहा हूं लेकिन मुझे किसी चीज का स्वाद और स्मेल नहीं आ रहा है। रसैल के चेहरे को देखकर ये पता चल रहा है कि वो कितना भी खट्टा तीखा खा रहा हो, उसे वाकई स्वाद और खुशबू का पता नहीं चल रहा है। उसने लिखा- ये वाकई क्रेजी वायरस है। 

इस वीडियो के पब्लिश होते ही ये इंटरनेट पर इस कदर छा गया कि इसे अब तक 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को कोविड टेस्ट टैस्ट बताया जा रहा है और इसे रिक्रिएट भी किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।