1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIRAL VIDEO: मुंबई की सड़क पर दिखा पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें कैसे पत्नी ने किया तमाशा

VIRAL VIDEO: मुंबई की सड़क पर दिखा पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें कैसे पत्नी ने किया तमाशा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 13, 2020 11:43 am IST,  Updated : Jul 13, 2020 12:50 pm IST

मुंबई के पॉश इलाके पेडर रोड पर सड़क के बीचो बीच एक जोड़े की लड़ाई का हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल हो रहा है।

Husband wife high voltage drama- India TV Hindi
Husband wife high voltage drama Image Source : VIRAL

मुंबई में सड़क पर हुए हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो मुंबई के पॉश इलाके पेडर रोड का है जहां पर पति, पत्नी और वो का तमाशा लोगों को देखने को मिला। वीडियो शनिवार शाम का बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक महिला एक रेंज रोवर गाड़ी का काफी देर से पीछा कर रही थी। यह रेंज रोवर गाड़ी उसका पति चला रहा था। पति के बगल में पत्नी को एक दूसरी महिला बैठी दिखी थी और इसी वजह से वो रेंज रोवर गाड़ी का पीछा कर रही थी। खास बात है कि जब इस पत्नी ने गाड़ी को रुकवाया तो वो सड़क के बीचोबीच खूब चिल्लाई। यहां तक कि कार की बोनट पर बैठकर खूब तमाशा भी किया। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी और वो का ये वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। 

वीडियो में आप देखेंगे कि पीछा करते हुए महिला ने बीच पेडर रोड पर अपनी गाड़ी से रेंज रोवर को ओवरटेक करके रोक दिया और रेंज रोवर के आगे जाकर खड़ी हो गई। वह लगातार अपने पति को गाड़ी से नीचे उतरने को कह रही थी। पति नीचे नहीं उतरा वह गाड़ी के वो रेंज रोवर के बोनट पर चढ़ गई। लगातार होते इस ड्रामे के बाद पति को आखिर में गाड़ी से नीचे उतरना पड़ा। महिला वीडियो में अपने पति को लात मारती हुई भी दिख रही है। बाद में महिला और पति दूसरी गाड़ी में बैठे और जब सिग्नल खुला तो रेंज रोवर में बैठी दूसरी महिला गाड़ी लेकर आगे जाने की कोशिश करने लगी। 

यह देख ड्रामा कर रही महिला भागकर रेंज रोवर के पास गई। गाड़ी का दरवाजा खुला और रेंज रोवर चलाने की कोशिश कर रही महिला से हाथापाई भी की। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के लोगों ने दोनों महिलाओं और पुरुष को पास के गांव देवी पुलिस थाने ले गए। हालांकि दोनों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। वहीं सड़क पर ट्रैफिक को रोकने के कारण पुलिस ने दोनों गाड़ियों का चालान काटा है।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

मलेशिया में दिखी इंसानी चेहरे वाली अनोखी मछली, सोशल मीडिया पर मची खलबली

VIRAL VIDEO: गुजरात के इस शख्स ने बना डाली गोलगप्पे वाली एटीएम मशीन, जानिए बटन दबाते ही कैसे निकल रहे हैं कुरकुरे गोलगप्पे

VIRAL VIDEO: इस मजदूर का डांस देखते ही खुली रह जाएंगी आंखें, माइकल जैक्सन की तरह हाथ-पैर हवा से कर रहे बातें

Viral: ग्रह या डोसा? बृहस्पति ग्रह की इस तस्वीर को देखकर हैरान हो रहे लोग

दुधवा नेशनल पार्क में दिखा दुर्लभ लाल सांप, फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।