1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नौकर महिला के बेडरूम में कैमरा लगाकर बना रहा था वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे मांग रहा था 2 लाख

नौकर महिला के बेडरूम में कैमरा लगाकर बना रहा था वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे मांग रहा था 2 लाख

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 16, 2023 06:52 pm IST,  Updated : May 16, 2023 07:09 pm IST

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के कौशांबी के रहने वाले शुभम कुमार को अपने घर पर फुल टाइम नौकर रखा था। जब घर पर कोई नहीं था तो शुभम ने उनके बैडरूम में स्पाई कैमरा लगा दिया। इसमें उनकी वीडियो बना ली।

सांकेतिक तस्वीर।- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर। Image Source : SOCIAL MEDIA

एक महिला ने अपने नौकर पर उसके बेडरूम में खुफिया कैमरे लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। तीस वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी निवासी शुभम् कुमार को नौकर रखा था। आरोपी उनके घर पर ही रहता था। महिला का आरोप है कि वहां काम करने के दौरान उसने उसके बेडरूम में खुफिया कैमरा लगा दिया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

पुलिस मामले में कर रही जांच

महिला को खुफिया कैमरे के बारे में पिछले सप्ताह अपने बेडरूम की सफाई के दौरान पता चला। उसने नौकर को तत्काल प्रभाव से काम से निकाल दिया था। हालांकि, उसने मामले की कोई शिकायत नहीं की, लेकिन कुछ दिन बाद जब कुमार ने उसे दो लाख रुपये नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की धमकी दी, तो उसने पुलिस को बताया। पूर्वी पुलिस थाने के साइबर क्राइम के एसएचओ जसवीर ने कहा, शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पूर्वी पुलिस स्टेशन में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:

7 हजार की चीज 40 लाख से ज्यादा में बिकी, पैसा आते ही शख्स हो गया मालामाल

Optical Illusion: हाथी-घोड़ों की भीड़ में ऊंट को खोजें, बाज की नजर वाले ही कर पाएंगे यह कारनामा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।