1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहली बार दिखा बिना धारी वाला जिराफ, इस दुर्लभ जानवर को देख एक्सपर्ट भी हैरान

पहली बार दिखा बिना धारी वाला जिराफ, इस दुर्लभ जानवर को देख एक्सपर्ट भी हैरान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 23, 2023 02:25 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 02:25 pm IST

अमेरिका के टेनेसी में बिना धारियों वाले जिराफ ने जन्म लिया है। इस जिराफ के शरीर पर कोई भी धारी नहीं है। ये दुनिया का पहला स्पॉटलेस जिराफ है जिसकी देखभाल जू एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से की जा रही है।

बिना धारी वाला जिराफ।- India TV Hindi
बिना धारी वाला जिराफ। Image Source : SOCIAL MEDIA

जिराफ तो आप सबने देखा ही होगा। शरीर के अलग बनावट के साथ-साथ इन्हें इनके शरीर पर दिखने वाली धारियों से भी हम पहचानते हैं। सभी जिराफ के शरीर पर धारियां होती हैं। इसके अलावा जेब्रा के शरीर पर भी धारियां होती हैं। हम इन जानवरों को इनके बॉडी पैटर्न से जल्दी ही पहचान जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी बिना धारियों वाला जिराफ देखा है। शायद ही देखा होगा। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही एक बिना धारियों वाले जिराफ को दिखाते हैं। जिसे देखने के बाद सभी लोग हैरान रह गए।

Related Stories

बिना धारी वाला जिराफ

जी हां, बिना धारियों वाला ये जिराफ दुनिया का ऐसा पहला जिराफ है जिसके शरीर पर एक भी धारी नहीं है। ये जिराफ अमेरिका के टेनेसी में पैदा हुआ है। उसके पैदा होते ही उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर जगह छाई हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनोखे बेबी जिराफ को एक समान्य मादा जिराफ ने ही पैदा किया है। इस बेहद दुर्लभ जिराफ की लंबाई 6 फीट है जिसका नाम अभी नहीं रखा गया है। इसके लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने एक कॉन्टेस्ट भी रखा है। 31 जुलाई 2023 को पैदा हुआ ये जिराफ सिर्फ भूरे रंग का है। फिलहाल इस जिराफ का ख्याल चिड़ियाघर वाले रख रहे हैं।

बिना धारी वाला जिराफ।
Image Source : SOCIAL MEDIAबिना धारी वाला जिराफ।

इससे पहले दिखा था सफेद जेबरा का कुनबा

इससे पहले भी इस तरह का कुछ अजीब सा मामला सामने आया था जहां साल 2016 में तंजानिया के तारानगिरे नेशनल पार्क में पहली बार सफेद जिराफ के एक परिवार को देखा गया था। इन जिराफों को केन्या के गरिसा काउंटी में भी घूमते हुए देखा था। साल 2020 में मादा जिराफ और एक बेबी जिराफ को शिकारियों ने मार डाला था। इसके बाद दुनिया में एकमात्र सफेद जिराफ ही बच गया था।

ये भी पढ़ें:

बुढ़ापे में चढ़ा इश्क का ये कैसा रंग? पाकिस्तान के इस शख्स ने 110 की उम्र में रचाई चौथी शादी

Video: इंटरव्यू दे रही थी महिला नेता, अनजान शख्स आया और kiss करके भाग गया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।