1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सच्चा प्यार ढूंढ़ने में मददगार हो सकता है आपका पालतू कुत्ता

सच्चा प्यार ढूंढ़ने में मददगार हो सकता है आपका पालतू कुत्ता

 Written By: IANS
 Published : Jun 28, 2015 10:03 pm IST,  Updated : Jun 28, 2015 10:07 pm IST

लंदन: क्या आप सच्चा प्यार या नए मित्र की तलाश कर रहे हैं? तो आपको पहले एक कुत्ता पालना चाहिए। एक ताजा अध्ययन के अनुसार पालतू कुत्ता आपके सामाजिक संपर्क को विस्तार देने में मददगार

अध्ययन के अनुसार, पालतू कुत्ता सिर्फ प्रेम पाने में ही मददगार नहीं होता। लगभग आधे (46 फीसदी) लोगों का मानना है कि कुत्ते के साथ सुबह-सुबह टहलना नए दोस्त बनाने में भी मददगार होता है।

बीमा कंपनी 'डाइरेक्ट लाइन' द्वारा करवाया गया यह सर्वेक्षण ऐसा पहला सर्वेक्षण नहीं है, जिसमें कुत्तों को मनुष्यों के लिए बेहतर सामाजिक संपर्क बनाने में मददगार बताया गया हो।

टफ्ट्स विश्वविद्यालय द्वारा इससे पहले किए गए एक अध्ययन में भी पाया गया था कि जिन लोगों का अपने पालतू पशु के साथ संबंध घनिष्ठ होता है, उनके सामाजिक संबंध भी बेहतर होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश