
यमन में राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी की सत्ता पुन: बहाल करने के लिए सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना शिया हौती व उसके सहायक बलों पर बीते 26 मार्च से ही हवाई हमले कर रहा है। हादी ने फिलहाल सऊदी अरब की राजधानी रियाद में शरण ले रखी है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसियों के मुताबिक, यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में बीते तीन महीने के भीतर 3,000 से अधिक लोगों की जान गई है, जिनमें अधिकांश नागरिक हैं। हमले में 13,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि 10 लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।