1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में खत्म हो गया कोरोना? बीजिंग में बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य नहीं

चीन में खत्म हो गया कोरोना? बीजिंग में बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2020 07:40 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 07:45 pm IST

चीन की राजधानी बीजिंग के लोगों को अब बाहर निकलने पर मास्क लगाने की जरूरत नहीं होगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

COVID-19: Beijing city says face masks not required outdoors- India TV Hindi
COVID-19: Beijing city says face masks not required outdoors Image Source : AP

बीजिंग। जहां एक तरफ दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से परेशान है और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ मास्क पहनने को अपनी जिम्मेदारी समझ रही है वहीं चीन ने अपने देशवासियों से कहा है कि अब बाहर निकलने पर मास्क लगाने की जरूरत नहीं होगी। चीन की राजधानी बीजिंग के लोगों को अब बाहर निकलने पर मास्क लगाने की जरूरत नहीं होगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि मई में भी ऐसी ही घोषणा की गई थी लेकिन शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पुनः सामने आने के बाद इस निर्णय को पलटना पड़ा था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस साल फरवरी से लेकर अब तक बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के 935 मामले सामने आए जिनमें से 924 मरीज ठीक हो गए। शहर में कोविड-19 से नौ मौतें हुई।

बीजिंग के बीमारी रोकथाम एवं नियंत्रण केंद्र की ओर से जारी नए दिशा-निर्देश के अनुसार अब लोगों को बाहर निकलने पर मास्क लगाने की जरूरत नहीं है लेकिन किसी के ज्यादा नजदीक आने पर मास्क लगाना होगा। इस प्रकार की घोषणा बीजिंग में 17 मई को भी की गई थी लेकिन शहर के मुख्य बाजार शिनफाडी में संक्रमण फैलने के बाद मास्क लगाना पुनः अनिवार्य कर दिया गया था। यहां एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि नए दिशा निर्देश के अनुसार जिन लोगों को बुखार या सांस लेने में तकलीफ है या विशेषकर जो लोग हाल ही में मरीजों के संपर्क में रहे हैं उन्हें विवाह, वर्षगांठ आदि के समारोहों में जाने से बचना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश