1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Coronavirus: PoK व पूरे पाकिस्तान में सेना तैनात

Coronavirus: PoK व पूरे पाकिस्तान में सेना तैनात

 Written By: IANS
 Published : Mar 29, 2020 05:51 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 05:51 pm IST

बयान में बताया गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के संवेदनशील कोटली, भींबर, मीरपुर, बरनाला, केल, रावलकोट व राजधानी मुजफ्फराबाद में सेना तैनात की गई है।

Pakistan Army- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER

इस्लामााबाद. पाकिस्तान में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके), गिलगित-बाल्टिस्तान व समूचे पाकिस्तान में सेना तैनात कर दी गई है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने एक बयान जारी कर बताया है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार द्वरा किए गए उपायों को लागू करने में सेना, नागरिक प्रशासन की मदद कर रही है।

बयान में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत देश में सेना तैनात की गई है। देश के तमाम शहरों में सेना के जवान उन रास्तों पर पुलिस के साथ तैनात किए गए हैं जहां से शहर में आया जा सकता है और बाहर जाया जा सकता है। अपवाद स्थितियों में ही लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत दी जा रही है। देश में चप्पे-चप्पे पर सेना की तैनाती का संकेत देते हुए बयान में कहा गया है कि सिंध के 29 जिलों, पंजाब के सभी 34 जिलों, बलूचिस्तान के नौ व खैबर पख्तूनख्वा के 26 जिलों में सेना तैनात की गई है।

पढ़ें - Coronavirus के खिलाफ जंग: जानिए PM-CARES फंड में कौन कर चुका है कितना दान

बयान में बताया गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के संवेदनशील कोटली, भींबर, मीरपुर, बरनाला, केल, रावलकोट व राजधानी मुजफ्फराबाद में सेना तैनात की गई है। बयान में कहा गया है कि पूरे देश में कोरोना संदिग्धों व मरीजों के लिए कुल 182 क्वारंटाइन केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनकी निगरानी सेना भी कर रही है। सेना का चिकित्सा विभाग मरीजों के इलाज में भी भूमिका निभा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश