
पुतिन ने पूछा मोदी से सवाल
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा था कि क्या मोदी खुद भी योग करते है?
मोदी के योग पर संदेह जताया
पुतिन ने मोदी द्वारा योग के लिए खोले जाने वाले मंत्रालय पर संदेह जताते हुए कहा कि हर कोई योग क्यों करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी हर जगह योग को बढावा दे रहे है लेकिन क्या वह खुद भी कभी योगा करते है? बीते साल भारत सरकार ने आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय का गठन किया था।