1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 'वी आर नॉट वायरस': चीनी नागरिक

'वी आर नॉट वायरस': चीनी नागरिक

 Reported By: IANS
 Published : Feb 09, 2020 10:38 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 10:38 pm IST

नीदरलैंड में चीनी लोगों ने खुद और एशियाई लोगों के खिलाफ हो रहे भेदभाव को लेकर ऑनलाइन पिटीशन लॉन्च किया है।

'वी आर नॉट वायरस': चीनी...- India TV Hindi
'वी आर नॉट वायरस': चीनी नागरिक

एम्सटर्डम: नीदरलैंड में चीनी लोगों ने खुद और एशियाई लोगों के खिलाफ हो रहे भेदभाव को लेकर ऑनलाइन पिटीशन लॉन्च किया है। चीनी लोगों ने यह कदम यहां एक स्थानीय रेडियो स्टेशन में कोरोना वायरस से संबंधित एक गीत को लेकर लॉन्च किया है, जिसमें चीनी खाने से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है। पिटीशन 'वी आर नॉट वायरस' शनिवार को लॉन्च किया गया और नवीनतम जानकारी मिलने तक इसमें 17,000 लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। पिटीशन का संदेश है, 'हम चीनी और अन्य एशियाई लोगों के खिलाफ भेदभाव नहीं करने की अपील करते हैं।'

दरअसल यहां के रेडियो 10 के गुरुवार को प्रसारित स्थानीय कार्यक्रम में एक गीत गाया गया था, जिसके बोल थे कि 'कोरोनावायरस 'गंदे चीनी' लोगों द्वारा लाया गया है और अगर आप इससे संक्रमित नहीं होना चाहते हैं तो चीनी खाने से दूर रहें।' लोगों के एक बड़े धड़े ने इस गीत को भेदभावपूर्ण और अमानवीय बताया।

घटना के बाद हालांकि आयोजन करवाने वाले लेक्स गार्थियस ने फेसबुक पेज पर इसके लिए माफी मांगी और कहा, "रेडियो 10 और कार्यक्रम के मेकर्स का उद्देश्य किसी को चोट पहुंचाना और भेदभाव करना नहीं था। मैं खुद को किसी के साथ भेदभाव और घृणा के प्रयास से अलग करत हूं।"

उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस की वजह से अकेले चीन में ही 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और दुनियाभर के कई देशों में इस वायरस के संक्रमण का पता चला है। इसी बाबत कई देशों में चीनी लोगों और खानों का विरोध हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश