1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में भारत के सहयोग की पेशकश की- सूत्र

पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में भारत के सहयोग की पेशकश की- सूत्र

 Written By: IANS
 Published : Feb 09, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 07:48 pm IST

पत्र में पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर चीन के लोगों के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की और कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में भारत के सहयोग की पेशकश की है।

China Corona virus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में मदद की पेशकश की है। चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप महामारी का रूप ले चुका है जिससे 800 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तकरीबन 35,000 लोग इसकी चपेट में हैं। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मोदी ने शी को लिखे एक पत्र में कोरोना वायरस के प्रकोप से चीन में लोगों की हुई मौत पर शोक संवेदना जाहिर करते हुए इस चुनौती से निपटने के लिए चीन की मदद करने की पेशकश की है।

प्रधानमंत्री ने संकट की इस घड़ी में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के साथ एकजुटता की भावना व्यक्त की है। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने हुवेई प्रांत स्थित वुहान से करीब 650 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चीन की सरकार द्वारा मुहैया करवाई गई सुविधा के लिए उनकी प्रशंसा की क्योंकि पिछले कई सप्ताह से वुहान को लॉकडाउन कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत