1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. खून की जांच करके इस महिला ने बना लिए अरबों रुपए

खून की जांच करके इस महिला ने बना लिए अरबों रुपए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2015 04:51 pm IST,  Updated : Jun 28, 2015 07:18 pm IST

नई दिल्ली: क्या आप अंदाजा लगा सकते है कि कोई व्यक्ति सिर्फ खून की जांच करके अरबों की संपत्ती बना ले। हैरान हो गए न आप, तो चलिए हम आपको अमेरिका की एलिजाबेथ होल्म्स से

होल्म्स ने अपनी पढाई स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी  से की है।उन्होने 19 साल की उम्र में थेरोनोस कंपनी की शुरूआत की थी| यह एक ब्लड डायग्नोस कम्पनी है जो बहुत ही कम दर पर ब्लड की टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध करवाती है| एलिजाबेथ होल्म्स थेरॉनोस कंपनी की सीईओ है यह कंपनी अपनी सबसे सस्ती जांच प्रक्रिया के लिए जानी जाती है। इस कंपनी के द्वारा 30 लेब टेस्ट किए जाते है लेकिन 2014 में कंपनी ने 200 अन्य टेस्ट भी किेए और धीरे धीरे कंपनी को अमेरिका के बाकी शहरों में भी लेब खोलने का लाइसेंस मिल गया है। जिसकी कीमत तकरीबन 10 बिलयन डॉलर थी। थेरॉनोस ने बाद में ड्रगस्टोर के साथ पार्टरशिप कर ली जिसके बाद उन्होंने हजारों की संख्या में अपने लेब सेंटर खोले और इन लेब सेंटरों में फीस आधे से भी कम थी। होल्म्स सबसे कम उम्र की अरबपति महिला है। उनका कहना है कि वह सुबह उठते ही काम में लग जाती है और तब तक काम करती है जब रात न हो जाए। वह कहती है कि यह जरूरी नहीं कि हम कैसा काम करते है जरूरी यह है कैसे लोगों के जीवन को आसान बनाया जाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश