1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आतंकवाद से निपटने के लिए देशों को मानसिकता बदलते की आवश्यकता: ट्रंप

आतंकवाद से निपटने के लिए देशों को मानसिकता बदलते की आवश्यकता: ट्रंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2018 11:27 am IST,  Updated : May 14, 2018 11:27 am IST

पेरिस में हाल में हुए आतंकी हमले पर दुख जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज आतंकवाद से निपटने के लिए देशों की मानसिकता बदलने का अपील की।

Countries need to change the mindset to combat terrorism...- India TV Hindi
Countries need to change the mindset to combat terrorism said Trump

वाशिंगटन: पेरिस में हाल में हुए आतंकी हमले पर दुख जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज आतंकवाद से निपटने के लिए देशों की मानसिकता बदलने का अपील की। ट्रंप ने ट्वीट किया , ‘‘ पेरिस में आतंकवादी हमला देखकर बहुत दुख हुआ। देशों को अपनी आंखें खोलनी होंगी और देखना होगा कि वास्तव में चल क्या रहा है। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ स्नेही , शांतिपूर्ण और कामयाब देश में इस तरह की खराब मानसिकता और घृणा के लिए कोई जगह नहीं है। आतंकवाद को लेकर हमें अपने सोचने के तरीके में बदलाव करना चाहिए। ’’ (इंडोनेशिया: पुलिस मुख्यालय में बम विस्फोट, 3 लोगों की मौत )

इससे पहले , अमेरिका ने शनिवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकू से किए गए हमले की कड़ी निंदा की थी। वहां पर 20 वर्षीय व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य जख्मी हो गए थे। हमलावर को बाद में पुलिस ने ढेर कर दिया था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा , ‘‘ हमारी संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। ’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस के लोगों और उनकी सरकार के साथ खड़ा है।

सारा ने कहा कि इस तरह के कृत्य आईएस को हराने और उसे खत्म करने के वैश्विक गठबंधन के सकंल्प को मजबूती प्रदान करते हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिका को इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं है कि हमले के पीछे कौन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश