1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जानें हल्दी का सेवन कब और कितनी मात्रा में करना है सही, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन खतरनाक रोगों से मिलेगा छुटकारा

जानें हल्दी का सेवन कब और कितनी मात्रा में करना है सही, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन खतरनाक रोगों से मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 21, 2020 09:36 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 09:36 pm IST

हल्दी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से भी निजात दिलाते हैं।

जानें हल्दी का सेवन कब और कितनी मात्रा में करना है सही,  इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन खतरनाक रोगों से - India TV Hindi
जानें हल्दी का सेवन कब और कितनी मात्रा में करना है सही,  इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन खतरनाक रोगों से मिलेगा छुटकारा Image Source : INSTAGRAM/THEAYURVILLA

हल्दी के गुणों के बारे में हर कोई बखूबी जानता हैं। हल्दी का इस्तेमाल आमतौर पर मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन अब यह इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे खास मसाला बन गया है। हल्दी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोरोना वायरस जैसी महामारी से आपको कोसों दूर रखता है। जानिए हल्दी का सेवन करने के लाभ और कितनी मात्रा में खाना सेहत के लिए है सबसे बेस्ट।

हल्दी में पाए जाने वाले तत्व

हल्दी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स के अलावा एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल एंटी-फंगल  और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ-साथ कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाव करता है।

करी पत्ता है औषधीय गुणों से भरपूर, वजन कम करने सहित इन सात बीमारियों से दिलाए छुटकारा

हल्दी का सेवन

हल्दी का सेवन विभिन्न तरीकों से किया जाता है। इसे दूध में डाल भी आप कर सकते हैं। इसके अलावा इससे आप चाय या फिर गुनगुने पानी में डालकर पी सकते हैं। आमतौर पर हल्दी का सेवन 1-2 ग्राम रोजाना कर सकते हैं। अगर आप इससे ज्यादा सेवन करना चाहते हैं तो आयुर्वेदिक डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

हल्दी के फायदे
Image Source : INSTAGRAM/BAKEWITHBITTYBAKESहल्दी के फायदे

हल्दी खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

इम्यूनिटी करें मजबूत

हल्दी में लिपोपॉलीसेकेराइड नामक तत्व  पाया जाता है जिसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते है। जो तेजी से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते है। इसके लिए आप डेल रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में हल्दी डालकर इसका सेवन करें। 

जानिए दालचीनी को कब और कितनी मात्रा में लेना है सही, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों से दिलाएंगी निजात

पायरिया की समस्या

अगर आप पायरिया की समस्या से या मसूड़ो संबंधी किसी भी समस्या परेशान हैं तो सरसों के तेल  में थोड़ी सी हल्दी डालकर सुबह और शाम मसूड़ों की अच्छी तरह से मालिश करें। इसके बाग गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। 

गले में खराश
बदलते मौसम के कारण गले में खराश एक आम समस्या है। इसके लिए हल्दी, यवक्षार. चित्रक, अजमोदा को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह से मिक्स करके पाउडर बना लें। इसके बाद शहद साथ 2-5 ग्राम पाउडर के साथ चाट लें। 

हल्दी पानी पीने के लाभ
Image Source : INSTAGRAM/IMMUNESUPPORTBOOSTहल्दी

खांसी 
खांसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 1-2 ग्राम हल्दी पाउडर को शहद या घी के साथ मिलाकर खा लें।

औषधीय गुणों से भरपूर अलसी है डायबिटीज जैसे रोगों के लिए रामबाण, जानिए खाने का सही तरीका 

ब्लड शुगर
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए 2 से  5 ग्राम आंवला रस में शहद मिलाकर सुबह और शाम इसका सेवन करें। 

जोड़ों में दर्द
जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन के लिए हल्दी काफी कारगर है। इसका सेवन करके आसानी से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

एनीमिया
 हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है।

कैंसर
एक रिसर्च के अनुसार हल्दी में एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं जोकि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में कारगर हो सकता है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

जामुन का फल ही नहीं पत्तियां भी हैं औषधि गुणों से भरपूर, डायबिटीज के अलावा इन बीमारियों में कारगर

जानिए गिलोय को कब और कितनी मात्रा में लेना है सही, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो बस करें खाली पेट इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, फिर देखें कमाल

सहजन की पत्तियों से बनाएं ये पावरफुल चाय, बीपी सहित इन 7 बीमारियां से मिलेगा छुटकारा

कोरोना से बचाव करता है तुलसी अर्क, घर पर बनाइए और कोविड 19 रहेगा कोसों दूर

कैल्शियम की कमी से हो जाती है ये बीमारियां, इन फूड्स से शरीर में बढ़ेगा ये विटामिन

कोरोना वायरस के 15 लक्षण, इनमें से दस भी दिखें तो तुरंत करवाएं कोरोना टेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।