1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में ईंट भट्ठे की चिमनी गिरी, मालिक समेत 7 की मौत, कई घायल

बिहार में ईंट भट्ठे की चिमनी गिरी, मालिक समेत 7 की मौत, कई घायल

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 23, 2022 11:36 pm IST,  Updated : Dec 23, 2022 11:36 pm IST

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक ईंट भट्ठे की चिमनी गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल हो गए।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में चिमनी एक विस्फोट के साथ गिर गई।- India TV Hindi
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में चिमनी एक विस्फोट के साथ गिर गई।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक ईंट भट्ठे की चिमनी गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। कुछ लोगों के अभी भी मलवे में दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, नरीरगिर गांव के समीप शुक्रवार की शाम ईंट भट्ठा में ईंट पकने के लिए आग लगाई गई थी, उसी दौरान चिमनी एक विस्फोट के साथ गिर गई, जिसके मलबे में दबकर सात लोगों की मौत हो गई है।

चिमनी मालिक की हुई मौत 

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने इस दुर्घटना में सात लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रामगढ़वा के थाना प्रभारी इंद्रजीत पासवान ने बताया कि इस घटना में आमदेई निवासी और चिमनी मालिक इरशाद आलम की घटना स्थल पर मौत हो गई है। उन्होंने बताया चिमनी भट्ठा मालिक का पार्टनर नुरुल हक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

घटना में 10 लोग घायल

पुलिस के मुताबिक इस घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।