1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: 21 दिनों के बाद सामने आई नीतीश की तस्वीर, गमछा की जगह लगाया मास्क

बिहार: 21 दिनों के बाद सामने आई नीतीश की तस्वीर, गमछा की जगह लगाया मास्क

 Published : Jul 25, 2020 08:59 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 08:59 pm IST

आमतौर पर मुख्यमंत्रियों की तस्वीरों रोजाना अखबारों, टीवी चैनल्स या मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर आपको दिख जाएंगी। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कोई तस्वीर या वीडियो पिछले 21 दिनों से सामने नहीं आया था। 

बिहार: 21 दिनों के बाद सामने आई नीतीश की तस्वीर, गमछा की जगह लगाया मास्क- India TV Hindi
बिहार: 21 दिनों के बाद सामने आई नीतीश की तस्वीर, गमछा की जगह लगाया मास्क Image Source : INDIA TV

पटना: आमतौर पर मुख्यमंत्रियों की तस्वीरों रोजाना अखबारों, टीवी चैनल्स या मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर आपको दिख जाएंगी। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कोई तस्वीर या वीडियो पिछले 21 दिनों से सामने नहीं आया था।  21 दिनों के बाद आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर सामने आई। आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कैबिनेट की बैठक के समय की नीतीश कुमार की तस्वीर जारी की गयी है। नीतीश कुमार का लोगों के सामने नहीं आने को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही थी। 

दरअसल, मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री की भतीजी समेत कई सुरक्षाकर्मियों को कोरोना होने की खबर के बाद से ही नीतीश कुमार की कोई तस्वीर नहीं आ रही थी। हर सप्ताह होने वाली कैबिनेट की बैठक भी पिछले तीन सप्ताह से नहीं हो रही थी। पहले की तस्वीरों में नीतीश कुमार मुंह पर गमछा लपेटे दिखते थे लेकिन आज वे पहली बार मास्क लगा कर बैठे दिखे।

आपको बता दें कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 232 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।