1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. EPFO ने नियोक्ताओं के लिए UAN किया जरूरी

EPFO ने नियोक्ताओं के लिए UAN किया जरूरी

 Written By: Agency
 Published : Jun 23, 2015 04:24 pm IST,  Updated : Jun 23, 2015 04:33 pm IST

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सोमवार को एक आदेश जारी कर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) नंबर अनिवार्य कर दिया है।

ऐसे एक्टिवेट करें UAN

कंपनी की ओर से UAN नंबर मिलने के बाद कोई भी व्यक्ति आसानी से ऑनलाइन अपने नंबर को एक्टिवेट कर सकता है। इसको एक्टिवेट करने के लिए व्यक्ति के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पी एफ खाते का नंबर और UAN होना जरुरी है। इस लिंक पर https://uanmembers.epfoservices.in/uan_reg_form.php क्लिक कर खुलने वाले फार्म में मांगी गई जानकारी को भरें। इसके बाद आपे मोबाइल पर एक पिन नंबर भेजा जाएगा। इस पिन नंबर को नीचे दिए गए खाने में डाल दें। इसके बाद अगले चरण में व्यकित को अपना पासवर्ड और ई मेंल एड्रेस डालना होगा। इसके बाद UAN की एक्टीवेशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

अगली स्लाइड में जानिए कैसे एक्सेस करें अपना पीएफ एकाउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।