1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. विपक्ष के हंगामे के बाद संसद की उच्च समिति के पास जाएंग

विपक्ष के हंगामे के बाद संसद की उच्च समिति के पास जाएंग

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 12, 2015 04:17 pm IST,  Updated : May 13, 2015 02:45 pm IST

नई दिल्ली: काफी शोर शराबे के बीच विपक्ष का मूड भांपते हुए सरकार जीएसटी के संवैधानिक संशोधन विधेयक को राज्य सभा की एक उच्च समिति के पास भेजने को तैयार हो गई है। वहीं सरकार

cag

कैग के खुलासे पर कांग्रेस ने किया हंगामा

सरकार का मानना है कि ऐसा करने से इस तरह के मुद्दों का निपटारा किया जा सकता है। कांग्रेस ने सोमवार को हंगामा करते हुए राज्य सभा में कोई भी काम नहीं होने दिया था। नितिन गडकरी पर कैग खुलासे के बाद कांग्रेस समेत वाम पार्टियां उनके इस्तीफे की मांग कर जोरदार हंगाम किया जिस वजह से राज्य सभा की कार्यवाही करीब सात बार बाधित रही।

सूत्रों के मुताबिक संसदीय कार्यमंत्री वैंकैया नायडू ने राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और सदन के उपनेता आनंद शर्मा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद तय हुआ था कि जीएसटी बिल को राज्यसभा की एक समिति के पास भेजा जाना चाहिए।

कांग्रेस का मानना है कि बिल में कुछ मौलिक परिवर्तन किए गए हैं जिनकी जांच की जानी जरूरी है। गौरतलब है कि सरकार को राज्यसभा में अल्पमत में होना अखर रहा है। किसी भी संवैधानिक संशोधन बिल को पास कराने के लिए सरकार को कम से कम सदन के दो तिहाई लोगों का समर्थन चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।