1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. वोडाफोन ने भारती एयरटेल में अपनी हिस्सेदारी बेची

वोडाफोन ने भारती एयरटेल में अपनी हिस्सेदारी बेची

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 10:24 pm IST,  Updated : May 29, 2015 10:24 pm IST

नई दिल्ली: ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने भारती एयरटेल में अपनी 4.2 फीसदी हिस्सेदारी 20 करोड़ डॉलर में भारती एंटरप्राइजेज (होल्डिंग) को बेच दी। वोडाफोन ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि भारती एयरटेल

वोडाफोन ने भारती...- India TV Hindi
वोडाफोन ने भारती एयरटेल में अपनी हिस्सेदारी बेची

नई दिल्ली: ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने भारती एयरटेल में अपनी 4.2 फीसदी हिस्सेदारी 20 करोड़ डॉलर में भारती एंटरप्राइजेज (होल्डिंग) को बेच दी। वोडाफोन ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि भारती एयरटेल में उसने अपनी हिस्सेदारी इसलिए बेच दी है, क्योंकि नई एकीकृत लाइसेंस (यूएल) व्यवस्था में किसी भी समूह पर एक ही सर्किल में एक से अधिक लाइसेंस धारक कंपनियों में हिस्सेदारी रखने पर रोक लगाई गई है।

कंपनी ने कहा कि उसने भारती इंफोटेल में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है, जो भारती एयरटेल की करीब 4.2 फीसदी के बराबर है। कंपनी के मुताबिक, उसने अपनी एक सहायक कंपनी के जरिए यह हिस्सेदारी 20 करोड़ डॉलर में भारती एंटरप्राइजेज होल्डिंग्स को बेची है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।