1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया, रोहिणी में लूट और मजनू का टीला पर महिला की गोली मारकर की थी हत्या

पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया, रोहिणी में लूट और मजनू का टीला पर महिला की गोली मारकर की थी हत्या

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Mar 21, 2021 03:40 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 03:40 pm IST

रोहिणी में दो महिलाओं से बंदूक की नोंक पर लूट और मजनू का टीला पर नेपाल की महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले समीर और फैजान नाम के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया, रोहिणी में लूट और मजनू का टीला पर महिला की गोली मारकर की थी हत्- India TV Hindi
पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया, रोहिणी में लूट और मजनू का टीला पर महिला की गोली मारकर की थी हत्या Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। रोहिणी में दो महिलाओं से बंदूक की नोंक पर लूट और मजनू का टीला पर नेपाल की महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले समीर और फैजान नाम के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी नार्थ डिस्ट्रिक्ट, साउथ और रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के ज्वाइंट एफर्ट्स के बाद हुई है।

दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके से गिरफ्तारी हुई है। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद पुलिस इन तक पहुंची है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों बदमाश करीब 25 से ज्यादा रॉबरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

ये उस दौरान का वीडियो है जब पुलिस की टीम इन आरोपियों को पकड़ने के लिए गीता कॉलोनी पहुंची थी। पुलिस ने फैज़ान को पकड़ने के लिए हवा में कई राउंड फायरिंग की। इस वीडियो में जो महिला दिख रही है वो आरोपी फैजान की पत्नी है। ये फैज़ान को बचाने के लिए पुलिस से भिड़ गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।