1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. अवैध संबंध के शक में महिला की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

अवैध संबंध के शक में महिला की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Apr 10, 2021 05:27 pm IST,  Updated : Apr 10, 2021 05:27 pm IST

दिल्ली में शनिवार को रोहिणी जिले के बुद्ध विहार में अवैध संबंध के शक में महिला की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।

अवैध संबंध के शक में महिला की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार- India TV Hindi
अवैध संबंध के शक में महिला की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को रोहिणी जिले के बुद्ध विहार में अवैध संबंध के शक में महिला की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बुद्ध विहार में महिला पर बीच सड़क पर चाकुओं से कई वार कर हत्या कर दी। रोहिणी जिले के विजय विहार थाना क्षेत्र की घटना है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति हरीश को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। महिला का नाम नीलू बताया जा रहा है, उसकी उम्र 26 साल थी। चाकू मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरस हो गया है। 

पुलिस के मुताबिक, महिला का पति हरीश अक्सर उस पर अवैध संबंध होने का शक करता था, जिसके चलते शनिवार दोपहर सरेआम उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। हालांकि घटना सामने आते ही आरोपी पति हरीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति एक मैरिज ब्यूरो में जॉब करता था। 

हरीश को शक था कि नीलू के उसके साथ काम करने वाले अन्य साथी के साथ अवैध संबंध थे। इसी कारण उसने आज गुस्से में नीलू के ऊपर सरेराह चाकू से तबातोड़ वार कर दिए। हैरानी की बात ये है जिस वक्त हरीश इस वारदात को अंजाम दे रहा था वहां से कई लोग गुजर रहे थे और कई लोग खड़े होकर देख रहे थे, लेकिन किसी ने हरीश को रोकने की हिम्मत नहीं की।

पुलिस के मुताबिक हरीश ने 15 से ज्यादा बार चाकू से अपनी पत्नी पर वार किए हैं। पुलिस ने आरोपी पति हरीश को गिरफ्तार कर लिया है, उसके खिलाफ IPC की धारा 302 तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।