1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के नारायणा में पान की दुकान पर बहस के बाद युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार

दिल्ली के नारायणा में पान की दुकान पर बहस के बाद युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2022 10:12 pm IST,  Updated : Mar 19, 2022 10:12 pm IST

पुलिस ने बताया कि उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से सूचना मिली थी कि चाकू से घायल किये गये एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Naraina Murder, Naraina Paan Murder, Paan Murder Delhi- India TV Hindi
Representational Image. Image Source : PIXABAY

Highlights

  • दिल्ली में पान की दुकान पर एक युवक के साथ हुई बहस के बाद 5 लोगों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।
  • शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास हुई इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • पान की दुकान पर दो पक्षों में बहस के बाद 5 लोगों ने नारायणा गांव के निवासी शिव नामक व्यक्ति की हत्या कर दी।

नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में पान की दुकान पर एक युवक के साथ हुई बहस के बाद 5 लोगों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास हुई इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा, ‘पीवीआर नारायणा के पास एक पान की दुकान पर दो पक्षों में बहस हो गई, जिसके बाद 5 लोगों ने नारायणा गांव के निवासी शिव नामक व्यक्ति की हत्या कर दी।’

‘पान खरीदने पीवीआर कॉम्प्लेक्स गया था पीड़ित’

पुलिस ने बताया कि उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से सूचना मिली थी कि चाकू से घायल किये गये एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसे मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि शुक्रवार की रात साढे नौ बजे पीड़ित व्यक्ति अपने 3 साथियों के साथ पान खरीदे नारायणा स्थित पीवीआर कॉम्प्लेक्स गया था। पुलिस के अनुसार, पार्किंग क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर पीड़ित की स्कूटी पान दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति से हल्की सी छू गयी थी, इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद पैदा हो गया था।

‘नाबालिग ने पीड़ित की छाती में चाकू मार दिया’
आरोपी ने पीड़ित को काबू में किया और नाबालिग ने उसकी छाती में चाकू मार दिया। उन्होंने बताया कि IPC की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा इरादे) के तहत मामला दर्ज कर एक किशोर सहित 5 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र राय (54), उनके बेटे रामानुज (29) और सचिन (22) तथा वकील अहमद (23) के रूप में की गयी है। राय पान दुकान का मालिक है। उन्होंने बताया कि विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब शिवा के वाहन से अहमद को टक्कर लग गयी।

‘दुकान पर काम करता था आरोपी वकील अहमद’
वकील अहमद दुकान मालिक राय के लिए काम करता था। पुलिस ने बताया कि शिवा पहले एक मॉल में काम करता था, लेकिन कुछ महीनों से बेरोजगार था। पुलिस ने बताया कि नाबालिग से चाकू बरामद कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।