1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दुनियाभर में सबसे ज्यादा CCTV कैमरे दिल्ली में, अतिरिक्त 1.4 लाख कैमरों की भी हो रही व्यवस्था: केजरीवाल

दुनियाभर में सबसे ज्यादा CCTV कैमरे दिल्ली में, अतिरिक्त 1.4 लाख कैमरों की भी हो रही व्यवस्था: केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Dec 03, 2021 01:07 pm IST

राजधानी दिल्ली में अब तक में दो लाख 75 हजार सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं और इस मामले में दिल्ली ने लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और पेरिस को पीछे छोड़ दिया है।

arvind kejriwal- India TV Hindi
दुनियाभर में सबसे ज्यादा CCTV कैमरे दिल्ली में, अतिरिक्त 1.4 लाख कैमरों की भी हो रही व्यवस्था: केजरीवाल Image Source : PTI

Highlights

  • सीसीटीवी कैमरों के मामले में दिल्‍ली ने लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और पेरिस को छोड़ा पीछे
  • AAP सरकार बनने के बाद दिल्ली में लग चुके हैं 2.75 लाख कैमरे

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीसीटीवी कैमरों को लेकर कहा कि अब तक राजधानी में दो लाख 75 हजार सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं और इस मामले में दिल्‍ली ने लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और पेरिस को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ उन्‍होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को क्राइम सॉल्व करने में मदद मिलती है जबकि आने वाले दिनों में एक लाख 40 हजार सीसीटीवी कैमरे और लगाए जाएंगे। इसके बाद दिल्ली में सीसीटीवी कैमरों की संख्‍या 418000 हो जाएगी।

उन्होंने कहा, जबसे कैमरे लगे हैं तबसे महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं और पुलिस को अपराध के मामले हल करने में सहायता मिल रही है। हम और 1.40 लाख कैमरे और लगाने जा रहे हैं दिल्ली में, दूसरा चरण शुरू हो रहा है और इसके बाद दिल्ली में 4.15 लाख कैमरे हो जाएंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में कैमरे लगाने में बहुत अड़चने आई थी और एक बार तो धरना भी करना पड़ा था। केंद्र सरकार ने खूब अड़चने लगाई थी लेकिन हम डटे रहे। हम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के कैमरे लगाने जा रहे हैं और यह बहुत मॉड्रन कैमरे हैं। इस कैमरे में 30 दिन की रिकॉर्डिंग रखी जा सकती है और इसका लाइव व्यू जिन जिन लोगों के फोन पर दिया जाएगा वे पूरी दुनिया से इस कैमरे की फीड देख सकते हैं। एक कमांड सेंटर है और उसके जरिए सबका फीड जाता है, जो कैमरे हैं वे 4 मैगा पिक्सल के हैं और नाइट विजन भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।