1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग नहीं बुझी, दमकल विभाग के छूटे पसीने

दिल्ली की गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग नहीं बुझी, दमकल विभाग के छूटे पसीने

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2022 03:52 pm IST,  Updated : Mar 29, 2022 03:52 pm IST

दिल्ली गाजीपुर लीड आग गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग बुझाने का काम अब भी जारी है। पूर्वी दिल्ली की इस लैंडफिल साइट पर सोमवार को अचानक आग लग गई थी। इसके बाद से ही दमकर विभाग आग को बुझाने के हरसंभव प्रयास कर रहा है।

Ghazipur landfill, File Photo- India TV Hindi
Ghazipur landfill, File Photo Image Source : ANI

Highlights

  • सोमवार को लैंडफिल साइट पर लगी थी आग
  • आग पर काबू पाने में जुटा दमकल विभाग

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में लैंडफिल साइट पर सोमवार को लगी भीषण आग को बुझाने का काम अब भी जारी है। घटना के 23 घंटे बाद भी कुछ-कुछ स्थानों पर आग लगी हुई है। इस घटना के बाद उठे धुएं के गुबार का असर आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया।

23 घंटे बाद भी नही बुझी आग

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजदू हैं। दमकल विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर काबू पाने का काम अब भी जारी है और अभी कुछ और घंटे लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। विभाग के अनुसार, गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे मिली थी। दमकल विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस साल रविवार तक विभिन्न लैंडफिल साइट पर आग लगने की कुल चार घटनाएं हुईं हैं। पिछले साल इसी अवधि में आग लगने की 16 घटनाएं हुईं थी। वहीं, 2020 में 15 और 2019 में ऐसी 37 घटनाएं हुईं थी। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुताबिक आग ‘‘उच्च तापमान’’ के कारण लगी थी, क्योंकि कचरे में अधिकतर प्लास्टिक थी और कचरे के ढेर से मीथेन गैस लगातार उत्पन्न होती रहती है। उन्होंने बताया था कि EDMC ने आग बुझाने की प्रक्रिया में मदद के लिए 22 बुलडोजर तैनात किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।