1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IIIT Delhi ने इस नए कोर्स को किया लॉन्च, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

IIIT Delhi ने इस नए कोर्स को किया लॉन्च, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2023 10:32 pm IST,  Updated : Mar 22, 2023 10:32 pm IST

आईआईआईटी-दिल्ली(IIIT Delhi) में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग (CSE) में एक नया कार्यक्रम - मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (रिसर्च) शुरू किया गया है। इसके लिए गेट योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

IIIT Delhi Launches Master of Technology (Research) in Computer Science: आईआईआईटी-दिल्ली में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग (CSE) ने एक नया कार्यक्रम - मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (रिसर्च) शुरू किया है। इसके लिए गेट योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। संस्थान ने एक प्रेस बयान में कहा, 2 साल के कार्यक्रम को उद्योग और समाज के लिए प्रासंगिक कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में जटिल शोध समस्याओं को हल करने के लिए प्री-डॉक्टरेट स्तर पर छात्रों को तैयार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

संस्थान ने बयान में कहा कि उम्मीद है कि प्रोग्राम के पूरा हो जाने पर छात्र आज की अत्याधुनिक कंप्यूटिंग तकनीक के मूलभूत विषय को गहराई से समझ पाएंगे। वे अनुसंधान समस्याओं को कुशलतापूर्वक हल करने के लिए मौजूदा एल्गोरिदम, मॉडल और तकनीकों को लागू करने में सक्षम होंगे। वे उद्योग और समाज की जरूरतों को पूरा करने वाले नए और अलग तरह के अनुप्रयोगों के लिए नई प्रणालियों को डिजाइन, विकसित और मूल्यांकन करने में भी सक्षम होंगे। अपनी तकनीकी स्किल को बढ़ाने के साथ-साथ छात्र पेशेवर और नैतिक जिम्मेदारी भी सीखेंगे। वे व्यापक दर्शकों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने में सक्षम होंगे और व्यक्तिगत तौर पर और एक टीम के हिस्से के रूप में असरदार तरीके से काम करने में सफल रहेंगे।

इस प्रोग्राम में CSE/IT/ECE/EE में B.E।/B.Tech या MCA या गणित/सांख्यिकी में M.Sc के साथ वैध GATE स्कोर वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।  प्रोग्राम, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए आईआईआईटी-दिल्ली(IIIT Delhi) की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।