1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. लखनऊ वालों से DM अभिषेक प्रकाश की अपील- 23 फरवरी को रिकॉर्ड मतदान करें, बूथ पर लगाया जाएगा मत वृक्ष

लखनऊ वालों से DM अभिषेक प्रकाश की अपील- 23 फरवरी को रिकॉर्ड मतदान करें, बूथ पर लगाया जाएगा मत वृक्ष

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2022 08:37 pm IST,  Updated : Feb 16, 2022 08:37 pm IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीसरे चरण के तहत 23 फरवरी को मतदान होगा और इससे जुड़ी तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम अभिषेक प्रकाश ने शहर के लोगों से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने वीडियो संदेश भी जारी किया है।

Lucknow DM Abhishek Prakash - India TV Hindi
Lucknow DM Abhishek Prakash Image Source : TWITTER

Highlights

  • लखनऊ में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 23 फरवरी को मतदान होना है
  • डीएम अभिषेक प्रकाश ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है

लखनऊ (उत्तर प्रदेश): लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने शहर के लोगों से आगामी 23 फरवरी को रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है। ट्विटर पर जारी किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि अभी तक लखनऊ वोटिंग में काफी पीछे रहा है लेकिन इस बार हमें रिकॉर्ड वोटिंग सेट करते हुए पूरे देश में अव्वल स्थान लाना है।

जारी किए गए वीडियो में डीएम ने कहा है, ''लखनऊ के सभी सम्मानित नागरिकों को मेरा नमस्कार और विशेष रूप से जो हमारे 18 प्लस वोटर्स है उनका स्वागत एवं अभिनंदन। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि 23 फरवरी को लखनऊ में हमारे मतदान की तारीख है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान का समय है। अभी तक लखनऊ वोटिंग में काफी पीछे रहा है- 56-57% लेकिन इस चीज को हमें इस बार तोड़ना है और तोड़ना ही नहीं है बल्कि हमें इस बार रिकॉर्ड वोटिंग सेट करते हुए पूरे देश में अव्वल स्थान लाना है।''

आगे उन्होंने कहा है, ''इस बार एक नई पहल की गई है कि हर बूथ जो पहले पुरुष मतदाता और पहली महिला मतदाता होंगी उनके द्वारा एक पेड़ भी लगाया जाएगा जिसे हम मत वृक्ष कहेंगे। तो आइए लोकतंत्र के इस महापर्व में आप एक अभिन्न अंग बने। सभी वोटर्स 23 तारीख को यही नारा दे कि पहले मतदान फिर जलपान।''

देखें वीडियो-

आपको बता दें कि प्रदेश की राजधानी में तीसरे चरण के तहत 23 फरवरी को मतदान होगा और इससे जुड़ी तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क बनाएगा। मतदान के लिए आने वाले सभी लोगों की जांच होगी। इसके बाद भी उन्हें मतदान केंद्र के भीतर दाखिल होने दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024