1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्य राय ने कहा, "अब आप लोग मुझे अक्सर पर्दे पर देखा करेंगे"

ऐश्वर्य राय ने कहा, "अब आप लोग मुझे अक्सर पर्दे पर देखा करेंगे"

 Written By: IANS
 Published : Aug 03, 2015 06:20 pm IST,  Updated : Aug 03, 2015 08:00 pm IST

नई दिल्ली: पूर्व विश्वसुंदरी एवं फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन पांच सालों के लंबे अंतराल बाद निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं लेकिन उनको लगा ही नहीं

IndiaTV Hindi
ऐश्वर्य राय ने कहा, "अब आप लोग मुझे अक्सर पर्दे पर देखा करेंगे"

नई दिल्ली: पूर्व विश्वसुंदरी एवं फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन पांच सालों के लंबे अंतराल बाद निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं लेकिन उनको लगा ही नहीं कि वो कभी उससे दूर हुई थीं।

उन्होंने कहा कि फिल्म में काम करने के दौरान उन्हें एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि वह लंबे अंतराल बाद काम पर वापस आई हैं और इसका श्रेय फिल्म की टीम को जाता है।

ऐश्वर्य से यह पूछे जाने पर कि वह इतने समय तक पर्दे से दूर क्यों रही, उन्होंने कहा, "अब आप लोग मुझे अक्सर पर्दे पर देखा करेंगे।"

ऐश्वर्य पिछले दिनों दिल्ली में थीं। उन्होंने अमेजन इंडिया कॉट्योर वीक (एआईसीडब्ल्यू) में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए कैटवॉक किया।

आगे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन