नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' को लेकर सुपरहिट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में इस फिल्म के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस दौरान अमीषा मीडियाकर्मियों की क्लास लगाती हुई नजर आईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आते ही पहले वो जोर से चिल्लाई साइलेंस। इसके बाद माहौल बिल्कुल शांत हो गया। फिर सवालो का सिलसिला शुरु हुआ, एक रिपोर्ट ने जब सवाल पूछने के लिए उनका नाम लिया तो वह इस पर भड़क गईं और बालीं "अमीषा जी" कहिए।
इसे भी पढ़े:-
- प्रीति ने सनी देओल संग शुरु की 'भैय्याजी सुपरहिट' की शूटिंग
- 2015 में बॉलीवुड सितारो की टॉप 5 जुबानी जंग जो चर्चा में रही
- अमीषा पटेल ने राष्ट्रगान के अपमान पर दी सफाई, कुशाल को कहा 'जैक-ऐस'
इसके बाद दूसरे रिपोर्ट ने उनसे एक और सवाल कर लिया कि वह पिछले तीन साल से सिल्वर स्कीन से कहां गायब थीं? तो उन्होंने इसका जवाब भी गुस्से में जवाब देते हुए कहा, "अगर आपको इतनी अक्ल होता तो, पता होता कि मैं अपना प्रोडक्शन हाउस सेट करने में व्यस्त थी।" खबरों के अनुसार फिल्म की टीम ने अमीषा को इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में पहले से नहीं बताया था और इसी वजह से गुस्सा थीं। उनका यह गुस्सा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सामने आ गया।
अमीषा पटेल इस फिल्म में तीन साल बाद नजर आ रही हैं। फिल्म में 'गदर' के सह-अभिनेता सनी देओल के साथ दिखाई देंगी। नीरज पाठक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इन दोनों के अलावा प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। साथ ही श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी भी इसमें अह्म किरदारों में दिखेंगे। अमीषा इससे पहले फिल्म 'शॉर्टकट रोमियो' में दिखी थीं। 2013 में आई फिल्म 'रेस 2' में अनिल कपूर की सेक्रेटरी के किरदार में भी दिखाई दी थीं।